सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। अगर सरकारी नौकरी मिल जाए और युवा पुलिस में भर्ती हो जाए तो फिर सोने पे सुहागा है। इससे समाज में प्रतिष्ठा, रौब और सम्मान भी बढ़ता है। खैर, हम बात कर रहे हैं सरकारी नौकरी के तहत पुलिस भर्ती की। कर्नाटक सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में चार हजार पदों पर भर्ती शुरू की है।
बंपर भर्ती : इस सूबे के सरकारी महकमे में निकलीं चार हजार नौकरियां, यहां पढ़ें डिटेल्स
KSP Constable Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। अगर सरकारी नौकरी मिल जाए और युवा पुलिस में भर्ती हो जाए तो फिर सोने पे सुहागा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक राज्य पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कर्नाटक राज्य पुलिस के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। कर्नाटक पुलिस महकमे के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in/rec20.ksp-online.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2021 है। कुल पदों की संख्या 4000 है।
पदों का विवरण
महत्वपूर्ण तिथियां शैक्षणिक योग्यता
आवेदक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम दसवीं, बारहवीं कक्षा पास या समकक्ष हों।
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का उम्र 18 वर्ष होना जरूरी हैं, अधिकतम उम्र सीमा 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य आवेदकों के लिए - 250 रुपये
- एसटी / एससी - 100 रुपये