फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंपर भर्ती : इस सूबे के पुलिस महकमे में हैं चार हजार नौकरियां, जल्दी करना होगा आवेदन

Sun, 30 May 2021 02:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 30 May 2021 02:45 PM IST
सार

कुल पदों की संख्या 4000 है। आवेदक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम दसवीं, बारहवीं कक्षा पास या समकक्ष हों। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2021 है।

विज्ञापन
Karnataka State Police Constable Recruitment 2021 Last Date For 4000 Constable Posts KSP
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। सरकारी नौकरी मिल जाए और अगर युवा पुलिस में भर्ती हो जाए तो फिर सोने पे सुहागा है। इससे समाज में प्रतिष्ठा, रौब और सम्मान भी बढ़ता है। खैर, हम बात कर रहे हैं सरकारी नौकरी के तहत पुलिस भर्ती की। कर्नाटक सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में चार हजार पदों पर भर्ती शुरू की है। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि अब नजदीक आ चुकी है। 


कर्नाटक राज्य पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कर्नाटक राज्य पुलिस के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। कर्नाटक पुलिस महकमे के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून, 2021 है। कुल पदों की संख्या 4000 है। आवेदक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम दसवीं, बारहवीं कक्षा पास या समकक्ष हों। विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।

Karnataka State Police Constable Recruitment 2021 Last Date For 4000 Constable Posts KSP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पदों का विवरण

  1. बेंगलुरु (नगर) - 1500
  2. मैसूरु (नगर) - 180
  3. हुबली - धारवाड़ - 200
  4. मंगलुरु - 155
  5. बेल्लावी - 150
  6. बेंगलुरु (जिला) - 135
  7. तुमकुर - 126
  8. चिकबल्लापुर - 110
  9. रामनगर - 130
  10. मैसूरु (जिला) - 115
  11. चामराजनगर - 65
  12. हसन - 105
  13. कोडगु - 55
  14. मांड्या - 145
  15. शिमोगा - 180
  16. चित्रदुर्ग - 70
  17. दक्षिणा कन्नड़ मंगलुरु - 75
  18. उडुपी  - 90
  19. उत्तरकांड - 130
  20. चिक्कमंगलुरु-  57
  21. बेलागावी - 78
  22. गदग - 79
  23. रेलवे बेंगलुरु - 70

Karnataka State Police Constable Recruitment 2021 Last Date For 4000 Constable Posts KSP
छानबीन करती पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तिथि : 25 मई, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जून, 2021
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम दसवीं, बारहवीं कक्षा पास या समकक्ष हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka State Police Constable Recruitment 2021 Last Date For 4000 Constable Posts KSP
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

आयु सीमा 
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का उम्र 18 वर्ष होना जरूरी हैं, अधिकतम उम्र सीमा 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य आवेदकों के लिए - 250 रुपये
  • एसटी / एससी - 100 रुपये 

विज्ञापन
Karnataka State Police Constable Recruitment 2021 Last Date For 4000 Constable Posts KSP
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

चयन प्रकिया 
कर्नाटक पुलिस भर्ती के पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
 
ऐसे करें आवेदन
कर्नाटक राज्य पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in/rec20.ksp-online.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed