झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) द्वारा कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आगे दी जा रही जानकारी पढ़ने के बाद इसके लिए आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 05 सितंबर, 2019 से शुरू कर दी गई है। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना आगे दी जा रही है।
10वीं पास के लिए SSC में हो रहीं बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
- रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 05 सितंबर, 2019 (सुबह 11:00 बजे से)
- रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 04 अक्टूबर, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 10 अक्टूबर, 2019
- पूर्णरूप से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम तिथि : 13 अक्टूबर, 2019
आयु सीमा :
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से मैट्रिक या 10वीं परीक्षा (न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण) व अन्य मांगी गई योग्यताएं होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.jssc.in के माध्यम से 05 सितंबर, 2019 से लेकर 04 अक्टूबर, 2019 की रात 11.59 बजे तक कर सकते हैं।
पदों का विवरण :
पद का नाम :
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता
वेतनमान :
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों के लिए 5200-20200 रुपये के साथ 2400 रुपये ग्रेड-पे
ये भी पढ़ें : SBI में नौकरी, सिर्फ एक इंटरव्यू देकर पा सकते हैं ये सुनहरा मौका