सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। यहां सैंकड़ों रिक्त पदों पर भर्तियां निकलने वाली है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ श्रेणी के करीब 800 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जल्द ही आयोग रिक्त पदों का विज्ञापन जारी करेगा।
चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि,आयोग का लक्ष्य है कि विभागों से आए रिक्त पदों के अधियाचनों पर इस साल के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। इससे सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को रिक्त पदों पर आवेदन करने का मौका
आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, मधु विकास निरीक्षक, विधि सहायक, राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक, मत्स्य निरीक्षक, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के लिए जॉब्स होंगी।
वहीं सहायक समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव, कंप्यूटर डाटा एंट्री आपरेटर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, पर्यवेक्षक भिक्षुक गृह, सहायक अध्यापक प्राथमिक भिक्षुक गृह, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रवर्तन सिपाही, कर्मशाला अनुदेशक पद के अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली जाएगी।