फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी भर्ती की बड़ी खबर : इस सूबे में निकली 2300 से ज्यादा पदों पर नौकरियां, अधिसूचना भी जारी

Mon, 29 Mar 2021 12:05 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 29 Mar 2021 12:05 PM IST
सार

  • अधिसूचना रिलीज की तारीख : 26 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख : 12 अप्रैल, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 मई, 2021

विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2021 for 2311 Vacancies Notification Released Application Starts on 12th April
Govt Jobs

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त 2300 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई विभागों में खाली पदों के लिए एकमुश्त अधिसूचना विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सभी के लिए पात्रता मानदंड भी अलग-अलग हैं।


हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल, 2021 में शुरू होगी। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से भर्ती की जा रही है। यहां इस खबर में इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने सात विभागों में रिक्त 2311 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
अधिसूचना के अनुसार, सबसे ज्यादा 1444 पद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में भरे जाएंगे, वहीं सबसे कम कौशल विकास विभाग में छह और फ्लोरिकल्चर, गार्डन्स एंड पार्क्स डिपार्टमेंट (फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग) में चार पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 12 अप्रैल, 2021 से 12 मई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विभागवार पदों का विवरण आगे दिया गया है। 

JKSSB Recruitment 2021 for 2311 Vacancies Notification Released Application Starts on 12th April
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हालांकि, आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदक को डोमिसाइल सर्टिफिकेट की अनिवार्यता की शर्त पूरी करनी होगी। ओपन मेरिट और सरकारी सेवा कर रहे आवेदक के लिए 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। दिव्यांग के लिए 42, पूर्व सैनिक कोटे के लिए 48 जबकि अन्य सभी आरक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना रिलीज की तारीख : 26 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख : 12 अप्रैल, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 मई, 2021
जूनियर असिस्टेंट के लिए लिखित की परीक्षा तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी। 

JKSSB Recruitment 2021 for 2311 Vacancies Notification Released Application Starts on 12th April
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

रिक्तियों का विवरण
कुल पद 2311 

 

विभाग रिक्तियों की संख्या
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग 1444
राजस्व विभाग 528
सहकारिता विभाग 256
सामान्य प्रशासन विभाग 52
कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग 21
कौशल विकास विभाग 6
फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग 4

विज्ञापन
विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2021 for 2311 Vacancies Notification Released Application Starts on 12th April
jobs

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10 + 2, आईटीआई, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, बीएससी, बीएड और संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित / कौशल परीक्षण (यदि कोई हो) में प्राप्त योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए कोई वाइवा-वॉयस नहीं होगा। अधिकतम अंकों में से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक आनुपातिक रूप से 100 अंकों में बदल जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए कृपया विस्तृत अधिसूचना विज्ञापन पढ़ें। अधिसूचना का सीधा लिंक
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed