फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interview Tips: सिर्फ काबिलियत नहीं, पेश करने का तरीका भी है अहम; इंटरव्यू में ऐसे छोड़ें अपनी छाप

Fri, 02 May 2025 04:49 PM IST
शाहीन परवीन कैरोलीन कैस्ट्रिलॉन
कैरोलीन कैस्ट्रिलॉन Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 02 May 2025 04:49 PM IST
सार

Interview: साक्षात्कार में सिर्फ योग्यता ही काम नहीं आती। महत्वपूर्ण यह है कि आप खुद को कैसे पेश करते हैं। अगर बोर्ड के सामने अपनी एक प्रभावी छवि बनाना चाहते हैं, तो फोर्ब्स की स्तंभकार कैरोलीन कैस्ट्रिलॉन के कुछ सुझाव आपके लिए बेहद मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Interview Tips: It's Not Just Skills, How You Present Yourself Matters Most
Interview Tips - फोटो : freepik

Interview Tips: आजकल प्रबंधक उन्हीं पेशेवरों को तवज्जो देते आ हैं, जिनके पास शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी कौशल से इतर भी कुछ मूल्यवान खूबियां होती हैं, जैसे मजबूत रणनीति के साथ उद्यमी मानसिकता से काम करना आदि। जिन पेशेवरों के पास ऐसे हुनर होते हैं, नौकरी के लिए उनकी दावेदारी मजबूत मानी जाती है। 



ऐसे में यदि आप भी किसी साक्षात्कार में शामिल होने जा रहे हैं, तो उसमें कामयाब होने के लिए आपको कुछ ऐसे तरीके अपनाने होंगे, जिनसे प्रबंधक प्रभावित हो सके। इसके लिए कुछ अचूक तरकीबें हैं, जिन्हें अमल में लाकर आप किसी इंटरव्यू में अपने चयन की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।

Interview Tips: It's Not Just Skills, How You Present Yourself Matters Most
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

मजबूत छवि बनाने का कौशल

इंटरव्यू में अपनी प्रभावी छाप छोड़ने के लिए प्रबंधक के सामने अपने काम करने के कौशल को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करें। यह ऐसा कौशल है, जिसकी प्रबंधक नए पेशेवरों में तलाश करते हैं। यह गुण आपको कार्यस्थल पर अलग दिखने में मदद करता है। एक आकर्षक छवि बनाने के लिए नियोक्ता को बताएं कि आप अपना समय कैसे प्रबंधित करते हैं और तय समय सीमा के भीतर काम को पूरा करने का दबाव बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

Interview Tips: It's Not Just Skills, How You Present Yourself Matters Most
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

उद्यमी मानसिकता अपनाएं

प्रबंधक उद्यमी मानसिकता के साथ काम करने वाले पेशवरों को भी बेहद पसंद करते हैं। इसलिए एक पेशेवर के अंदर आत्म-प्रेरित होकर काम करने की क्षमता और समस्या का समाधान करने का हुनर होना चाहिए। अपने इस गुण को पेश करने के लिए ऐसी स्थितियों को हाइलाइट करें, जहां आपने काम में सुधार किया हो या समस्याओं को समझदारी से हल किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Interview Tips: It's Not Just Skills, How You Present Yourself Matters Most
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

नेतृत्व करने की क्षमता

प्रबंधक ऐसे पेशेवरों को भी पसंद करते हैं, जिनके अंदर टीम का नेतृत्व करने की क्षमता होती है। अपनी इस क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए ऐसी कहानी को बयां करें, जहां आपने बगैर किसी औपचारिक अधिकार के अपनी टीम का सहयोग किया हो। साथ ही उन उपलब्धियों का भी जिक्र करें, जहां आपने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। 

विज्ञापन
Interview Tips: It's Not Just Skills, How You Present Yourself Matters Most
Interview Tips - फोटो : freepik

जिज्ञासा दिखाएं

अमूमन जिज्ञासु पेशेवरों को इंटरव्यू में प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए प्रबंधक को अपनी जिज्ञासा व जुनून दिखाएं। स्वयं को अधिक जिज्ञासु दिखाने के लिए प्रबंधक से संगठन के भीतर सीखने के अवसरों के बारे में प्रश्न पूछे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed