अगर आपने उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। तैयार रहें, 12 जून से इंटरव्यू होंगे। 21 मई से उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की वेबसाइट पर साक्षात्कार पत्र उपलब्ध होंगे।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग विज्ञापन संख्या-46 के तहत अशासकीय कॉलेजों में तीन अन्य विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए 12 जून से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस बाबत आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन संख्या-46 के तहत हिंदी, अर्थशास्त्र और चित्रकला विषयों में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू 12 जून से 12 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।
साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र आयोग के पोर्टल ‘
www.uphesconline.in’ से 21 मई को अपराह्न दो बजे से अपलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों को संबंधित सूचना उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से और उनके ई-मेल पर प्रेषित की जा रही है।
इन दिनों आयोग में विज्ञापन संख्या-46 के तहत अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र और संस्कृत विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है।