फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आवेदकों के लिए खुशखबरी, रेलवे में 90 हजार वैकेंसी के लिए सामने आई नई तारीख

Fri, 06 Jul 2018 11:28 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 exam date candidate list may release soon

रेलवे में निकली 90 हजार पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार है। अभी रेलवे ग्रुप डी, असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन पदों के लिए आए आवेदनों की छंटनी का काम चल रहा है। इन पदों के लिए रेलवे को करीब ढाई करोड़ आवेदन मिले थे। 

indian railway recruitment 2018 exam date candidate list may release soon

बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने बताया कि करीब ढाई करोड़ आवेदनों की छंटनी 10 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा था कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जुलाई के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है। अभी भी छंटनी का काम चल रहा है इसलिए जुलाई के पहले हफ्ते में परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होना मुश्किल है। 

indian railway recruitment 2018 exam date candidate list may release soon

रेलवे ने ग्रुप डी, असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन, आरपीएफ कांस्टेबल/सब इंस्पेक्टर के अलग-अलग पदों के लिए 1 करोड़ 10 हजार वैकेंसी निकाली थी। सभी परीक्षाएं इसी साल के सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि अगले साल 2019 के मार्च अप्रैल तक इन पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 exam date candidate list may release soon

रेलवे को सबसे अधिक भर्तियां ग्रुप डी में करनी हैं। जिसके लिए हाईस्कूल और आईटीआई पास जरूरी है। सबसे ज्यादा आवेदन इसी श्रेणी के लिए आए हैं। अधिकारी के मुताबिक इस श्रेणी के आवेदकों के लिए परीक्षा का अलग फॉरमेट बनाया जाना है।

विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 exam date candidate list may release soon

बता दें कि रेलवे में खाली पड़े पदों को भरने में हो रही देरी से रेलवे के परिचालन पर असर भी पड़ रहा है। रेलवे इस समय पटरियों के रख रखाव के लिए मेगा ब्लॉक ले रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण ब्लॉक कई-कई दिन बढ़ाया जा रहा है। जिससे ट्रेनें लेट चल रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed