फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 हजार पदों के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा, समान नंबर आए तो इस उम्मीदवार को मिलेगी नौकरी

Sat, 21 Jul 2018 01:09 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
indian railway recruitment 90000 posts who will get job equal marks case

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए खाली पड़े 90 हजार पदों परीक्षा आयोजित कराने वाला है। हाल ही में रेलवे ने उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन स्टेटस लिंक भी जारी कर दिया था। परीक्षा में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं अब ऐसे में उम्मीदवार इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।

Trending Videos
indian railway recruitment 90000 posts who will get job equal marks case

रेलवे को इन 90 हजार पदों के लिए करीब 2.37 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे। उम्मीदवारों की इतनी संख्या के बाद संभव है कि एक ही पद के लिए दो या उससे ज्यादा उम्मीदवारों के नंबर एक समान हों। ऐसे में सवाल उठता कि ऐसी स्थिति में किस उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

indian railway recruitment 90000 posts who will get job equal marks case

दरअसल, रेलवे ने इस सवाल का जवाब भी नोटिफिकेशन में साफ दिया है कि अगर दो या दो से ज्यादा उम्मीदवारों के मेरिट में एक समान नंबर आए तो आयु के आधार पर सेलेक्शन होगा। जिस उम्मीदवार की उम्र ज्यादा होगी उसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway recruitment 90000 posts who will get job equal marks case

साथ ही रेलवे ने यह भी स्पष्ट लिखा कि रेल भर्ती बोर्ड केवल पैनलबद्ध उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश करता है और उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव केवल संबंधित रेल प्रशासन ही करेगा। बता दें कि रेलवे ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन जो शुरुआती रिपोर्ट है उसके मुताबिक परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर महीने में हो सकती है। इस परीक्षा के बाद दिसंबर और जनवरी में उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा भी होगी।

विज्ञापन
indian railway recruitment 90000 posts who will get job equal marks case

रेलवे में करीब 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लगभग 90 हजार खाली पद हैं। इनमें लोको पायलट टेक्निशियन के कुल 26,502 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें से लोको पायलट के 17,673 पद और टेक्निशियन के 8,829 पद शामिल हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed