फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 90 हजार पदों के साथ ही 9,500 पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां

Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
indian railway new 9500 bumber recruitment
Railways

रेलवे में 90 हजार पदों के लिए बंपर भर्ती चल रही है। इसी बीच इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अब एक और खुशखबरी आई है। जिसका ऐलान खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया है। रेल मंत्री ने कई परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि रेलवे में सुविधाओं के साथ लोगों के लिए नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराना लक्ष्य है। इस दौरान पीयूष गोयल ने यूपी में रेलवे की करीब 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 

indian railway new 9500 bumber recruitment
भारतीय रेलवे

जल्द ही आरपीएफ में 9,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 50 प्रतिशत पद महिलाओं के आरक्षित रहेंगे। रेलवे में जल्द शुरू होने जा रही इन भर्तियों के लिए पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी।

indian railway new 9500 bumber recruitment
Railway

इससे पहले भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड में करीब 90 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। रेलवे में हो रही इन भर्तियों में लोको पायलट, टेक्नीशियन और CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1, केबिनमैन, स्विचमैन, हेल्पर्स और पोर्ट्स के पद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway new 9500 bumber recruitment
डेमो इमेज

उम्मीदवार को प्राइमरी रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस में RRB एप्लिकेशन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, कम्युनिटी, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की डिटेल्स भरनी होती है। भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल-मई 2018 में होगी।

विज्ञापन
indian railway new 9500 bumber recruitment
भारतीय रेलवे - फोटो : SELF

गौरतलब है कि, आवेदन करने के लिए आईटीआई की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया था। ऐसे में 10वीं पास भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बढ़ी हुई एग्जामिनेशन फीस भी लौटा दी जाएगी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा निकाली गई बंपर वैकेंसी में आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी को 500 रुपए और आरक्षित श्रेणी को 250 रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में देना होगा, हालांकि इससे पहले सामान्य श्रेणी से 100 रुपए एग्जामिनेशन फीस लिया जाता था जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए परीक्षा नि:शुल्क थी। बढ़ी फीस के बाद काफी विवाद हुआ जिसके बाद एग्जामिनेशन फीस लौटाने का ऐलान किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed