रेलवे में 90 हजार पदों के लिए बंपर भर्ती चल रही है। इसी बीच इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अब एक और खुशखबरी आई है। जिसका ऐलान खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया है। रेल मंत्री ने कई परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि रेलवे में सुविधाओं के साथ लोगों के लिए नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराना लक्ष्य है। इस दौरान पीयूष गोयल ने यूपी में रेलवे की करीब 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
जल्द ही आरपीएफ में 9,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 50 प्रतिशत पद महिलाओं के आरक्षित रहेंगे। रेलवे में जल्द शुरू होने जा रही इन भर्तियों के लिए पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी।
इससे पहले भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड में करीब 90 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। रेलवे में हो रही इन भर्तियों में लोको पायलट, टेक्नीशियन और CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1, केबिनमैन, स्विचमैन, हेल्पर्स और पोर्ट्स के पद हैं।
उम्मीदवार को प्राइमरी रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस में RRB एप्लिकेशन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, कम्युनिटी, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की डिटेल्स भरनी होती है। भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल-मई 2018 में होगी।
5 of 5
भारतीय रेलवे
- फोटो : SELF
गौरतलब है कि, आवेदन करने के लिए आईटीआई की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया था। ऐसे में 10वीं पास भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बढ़ी हुई एग्जामिनेशन फीस भी लौटा दी जाएगी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा निकाली गई बंपर वैकेंसी में आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी को 500 रुपए और आरक्षित श्रेणी को 250 रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में देना होगा, हालांकि इससे पहले सामान्य श्रेणी से 100 रुपए एग्जामिनेशन फीस लिया जाता था जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए परीक्षा नि:शुल्क थी। बढ़ी फीस के बाद काफी विवाद हुआ जिसके बाद एग्जामिनेशन फीस लौटाने का ऐलान किया गया।