फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे की 90000 वैकेंसीः 2 करोड़ कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर, जानकर रह जाएंगे दंग

Mon, 28 May 2018 11:59 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies big news for 2 crore applicants
demo pic

भारतीय रेलवे ने हाल ही में करीब 1 लाख पदों के लिए भर्तियां निकाली थीं, जिसके लिए करीब 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। परीक्षा आयोजित कराने वाले अधिकारियों ने भी इतने आवेदन की उम्मीद नहीं की थी। 

indian railway 90000 vacancies big news for 2 crore applicants
demo pic

खबरों की मानें तो लगभग 1 लाख भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में देरी हो सकती है। इसका कारण यह है कि 1 लाख रिक्त पदों के लिए रिकॉर्ड 2 करोड़ 37 लाख आवेदन आएं हैं यानि एक पद के लिए 237 दावेदार हैं। 

indian railway 90000 vacancies big news for 2 crore applicants
indian railway

सभी आवेदनों की छटाई में रेल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसके बाद सभी राज्यों में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ परीक्षा केंद्रों की बुकिंग दूसरी चुनौती है। यही नहीं प्रवेश पत्र वितरण भी एक अलग समस्या है। जिससे अधिकारियों को निपटना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies big news for 2 crore applicants
railway

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरवरी में अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि मई में प्रवेश पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी लेकिन एक लाख रिक्त पदों के लिए दो करोड़ 37 लाख आवेदन आने से रेलवे सकते में है। सभी आवेदनों की छटनी में रेलकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए आयु शैक्षिक योग्यता व फीस में संशोधन किए जिस कारण भी अधिकारियों को मेहतन करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies big news for 2 crore applicants
railway

अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र कब तक वितरण किए जाएंगे और परीक्षा कब तक आयोजित की जाएगी। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जबकि फरवरी-मार्च में रेलवे दावा कर रहा था कि दिसंबर 2018 तक प्रवेश पत्र जारी करने, परीक्षा कराने, फिजिकल-मेडिकल टेस्ट आदि पूरा कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि परीक्षा समय पर आयोजित नहीं हो सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed