अप्रेंटिस ट्रेड, रेजिडेंट, ट्रेड्समैन मेट, जिम ट्रेनर और कोच जैसे कुल 1507 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दसवीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप अपने आपको इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार समझते हैं तो अगली स्लाइड में दी गई जानकारी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
भारतीय नौसेना, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से कुल 1507 पदों पर निकली भर्तियां, विस्तार से पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजेवीएन, शिमला ने ग्रेजुएट और टेक्निशियन (डिप्लोमा, आईटीआई) के 280 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश के निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 16 फरवरी 2021 से शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 10वीं पास उम्मीदवार 15 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास दसवीं, आईटीआई या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री का होना अनिवार्य है। वहीं आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष तक ही होनी चाहिए।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में सीनियर व जूनियर रेजिडेंट के 60 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के शैक्षणिक ब्लॉक में स्थित कमेटी कक्ष में साक्षात्कार के लिए प्रात: 10 उपस्थित होना होगा। आवेदकों की उम्र सीमा नियमानुसार होगी। वहीं वेतन पदानुसार 15,600 से 93,100 के बीच निर्धारित होगा। अधिक जानकारी के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट http://brdmc.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन मेट के कुल 1,159 पदों पर भर्तियां निकाली है। 22 फरवरी से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया के लिए 18 से 25 वर्ष के उम्मीदवार 7 मार्च से पहले अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 205 रुपये निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदकों को सालाना 18,000 रुपये से लेकर 59,600 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जा सकते हैं।
आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश ने कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, हॉकी, वेट लिफ्टिंग और जिम ट्रेनर के लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवार को संविदा पर रखा जाएगा। वहीं आवेदक फिजिकल एजुकेशन से स्नातक/ निर्धारित खेल में 2 वर्षीय डिप्लोमा, किसी भी विषय से स्नातक/ परास्नातक व अन्य पात्रताएं होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2021 को 10:30 से 12:30 के बीच स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, आईआईटी मंडी, साउथ कैंपस में जाकर ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं चयन प्रक्रिया दोपहर 2:00 बजे से होगी। अधिक जानकारी के लिए आईआईटी मंडी की आधिकारिक वेबसाइट www.iitmandi.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।