फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो यहां जानिए कब और कहां होंगी भर्ती रैली

Tue, 03 Apr 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 03 Apr 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Indian army bharti rally 2018 full schedule in uttarakhand, dehardun
सेना भर्ती के लिए दौड़े युवा - फोटो : अमर उजाला

अगर आपने भी सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया है तो जरूर पढ़ें...

Indian army bharti rally 2018 full schedule in uttarakhand, dehardun
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली

तीन से 14 अप्रैल तक कोटद्वार में होने वाली सेना भर्ती रैली को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में होने वाली सेना की भर्ती में युवाओं को ऊंचाई में छूट दिए जाने के कारण अधिक युवाओं के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Indian army bharti rally 2018 full schedule in uttarakhand, dehardun
indian army recruitment - फोटो : amarujala

भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में पहले युवाओं को एकत्र करने के लिए बैरीकेटिंग बनाए गए हैं। उसके बाद उन्हें अपने प्रमाणपत्रों की जांच और प्रारंभिक ऊंचाई की जांच के लिए कैंप के अंदर भेजा जाएगा। इसके बाद दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण होंगे। शांति पूर्व सेना भर्ती को संपन्न कराने के लिए कैंप के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army bharti rally 2018 full schedule in uttarakhand, dehardun
indian army recruitment - फोटो : amarujala

सेना भर्ती निदेशक कर्नल आरएस चट्ठा ने बताया कि सेना द्वारा ऊंचाई में छूट देने के बाद इस बार भर्ती के किए अधिक युवाओं के आने की संभावना है। युवाओं की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जिला और तहसील स्तर पर भर्ती की व्यवस्था की गई है। उन्होंने युवाओं को भर्ती कराने के नाम पर दलाली करने वाले दलालों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Indian army bharti rally 2018 full schedule in uttarakhand, dehardun
indian army recruitment - फोटो : amarujala

कब होगी कहां की भर्ती
03 अप्रैल- जिला उत्तरकाशी की तहसील पुरोला, मोरी, राजगढ़ी, डूंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी। टिहरी गढ़वाल जिले की नरेंद्रनगर तहसील।
04 अप्रैल-जिला टिहरी गढ़वाल की तहसील घनसाली, देवप्रयाग, प्रतापनगर, जाखणीधार, टिहरी और धनौल्टी।
05 अप्रैल-जिला पौड़ी गढ़वाल की तहसील पौड़ी, थलीसैंण और यमकेश्वर।
06 अप्रैल-जिला पौड़ी गढ़वाल की तहसील धुमाकोट, कोटद्वार और लैंसडौन तहसील।
07 अप्रैल-जिला पौड़ी गढ़वाल की तहसील सतपुली, श्रीनगर और चौबट्टाखाल। जिला चमोली की तहसील पोखरी और चमोली।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed