सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं को तीन अप्रैल 2018 से यहां बंपर रोजगार मिलने वाला है, लेकिन इसके लिए यह शर्त पूरी करना अनिवार्य है।
गढ़वाल मंडल के सात जिलों में होने वाली सेना भर्ती, सेना भर्ती कार्यालय लैंसडोन की ओर से तीन अप्रैल से 14 अप्रैल तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। पहली बार गढ़वाल के छह जिलों के युवाओं को लंबाई में छूट के साथ सेना भर्ती होगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया अब क्लोज हो गई। लेकिन इस रैली में केवल वही आवेदक भाग ले सकते हैं जिनके पास आधार कार्ड होगा। इसके साथ बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थी को रैली में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा।
सेना में सोल्जर जीडी, ट्रेडमैन, टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मार्च थी। यह भर्ती तीन अप्रैल से 14 अप्रैल तक होगी। भर्ती में उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और देहरादून के युवाओं को ऊंचाई में छूट दी गई है।
इन सभी जिलों के युवाओं को 166 के बजाए 163 सेंटीमीटर पर सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा। जबकि हरिद्वार जिले के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए 170 सेंटीमीटर लंबाई होनी चाहिए। गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में सोल्जर क्लर्क/एसकेटी की ऊंचाई 162 सेंटमीटर और गोरखा युवाओं की ऊंचाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
5 of 5
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती रैली में पहले दिन दौड़ होगी। इसके बाद आगे की फिजिकल फिटनेस की प्रक्रिया होगी। इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। सेना भर्ती का आवेदन करने के लिए अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सही बताएं। सेना भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी इन्हीं माध्यमों से युवाओं तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा अपनी जन्मतिथि का अपने आधार कार्ड से मिलान कर लें। ऑनलाइन आवेदन के लिए यह है वेबसाइट :
www.joinindianarmy.nic.in