फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIM Kashipur Vacancy 2025: लाइब्रेरी विभाग में निकली भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगा चयन; इतना मिलेगा वेतन

Sun, 21 Sep 2025 11:47 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 21 Sep 2025 11:47 AM IST
सार

IIM Kashipur Recruitment 2025: आईआईएम काशीपुर के लाइब्रेरी विभाग में प्रशासनिक प्रशिक्षणार्थी और कार्यालय सहायक के पदों के लिए भर्ती निकली है।  

विज्ञापन
IIM Kashipur Vacancy 2025: Library Department Recruitment, Selection Through Walk-in Interview
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

IIM Kashipur Recruitment: भारतीय प्रबंधन संस्थान, काशीपुर (IIM Kashipur) ने लाइब्रेरी विभाग में प्रशासनिक प्रशिक्षु और प्रशासनिक सहयोगी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नियुक्तियां प्रारंभ में एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।





चयन 8 अक्तूबर 2025 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

 

IIM Kashipur Vacancy 2025: Library Department Recruitment, Selection Through Walk-in Interview
- फोटो : freepik

इंटरव्यू में कौन हो सकता है शामिल 

प्रशासनिक प्रशिक्षु के लिए पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातक (बी.लिब./B.Sc.) या समकक्ष योग्यता आवश्यक है, जबकि प्रशासनिक सहयोगी पद के लिए पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.लिब./M.Lib.Sc.) और तीन वर्षों का संबंधित अनुभव अनिवार्य है।
IIM Kashipur Vacancy 2025: Library Department Recruitment, Selection Through Walk-in Interview
सांकेतिक तस्वीर (वेतन) - फोटो : freepik

इतना मिलेगा वेतन 

प्रशासनिक प्रशिक्षु को प्रति माह 24,500 रुपये से 29,500 रुपये का वेतन मिलेगा, जबकि प्रशासनिक सहयोगी के लिए यह 40,000 रुपये से 45,000 रुपये प्रति माह निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IIM Kashipur Vacancy 2025: Library Department Recruitment, Selection Through Walk-in Interview
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

नियुक्ति की अवधि

नियुक्तियां पूर्णतः अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी। प्रारंभ में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ही यह अनुबंध शुरू होगा और प्रतिवर्ष नवीनीकृत किया जा सकता है, बशर्ते प्रदर्शन संतोषजनक हो और संस्थान की आवश्यकता हो। आमतौर पर यह अनुबंध तीन वर्षों तक सीमित होता है।

विज्ञापन
IIM Kashipur Vacancy 2025: Library Department Recruitment, Selection Through Walk-in Interview
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

इंटरव्यू का समय और जरूरी दस्तावेज

आईआईएम काशीपुर लाइब्रेरी विभाग में प्रशासनिक प्रशिक्षणार्थी और कार्यालय सहायक के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 8 अक्तूबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को नवीनतम बायोडाटा, सभी शैक्षिक और अनुभव प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां, और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाने होंगे। रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है; 10:30 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। स्थान: शैक्षणिक विहार, आईआईएम काशीपुर, उत्तराखंड।

देखें आधिकारिक नोटिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed