फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EMRS Vacancy 2025: 10वीं पास से पीजी तक के लिए मौका! टीचिंग और नॉन टीचिंग के सात हजार से अधिक पदों पर भर्ती

Sat, 20 Sep 2025 11:32 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 20 Sep 2025 11:32 AM IST
सार

Eklavya Model Residential School Recruitment 2025: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ने शिक्षण और गैर-शिक्षण के बंपर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार जिनके पास किसी भी विषय में स्नातक, बी.कॉम, बी.एड, बी.एससी, डिप्लोमा, 12वीं, 10वीं या किसी भी स्नातकोत्तर डिग्री है, वे ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं। 

विज्ञापन
EMRS Recruitment 2025: 7267 Teaching and Non-Teaching Vacancies for 10th Pass to Postgraduates, details here
EMRS Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) ने शिक्षण और गैर-शिक्षण के सात हजार से अधिक पदों के लिए नोटिफिकशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार EMRS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर, 2025 निर्धारित है। 

EMRS Recruitment 2025: 7267 Teaching and Non-Teaching Vacancies for 10th Pass to Postgraduates, details here
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

क्या होनी चाहिए योग्यता?

शैक्षिक संस्थानों और स्वास्थ्य सेवा में विभिन्न पदों के लिए आवश्यक योग्यताएँ अलग-अलग हैं। प्रिंसिपल बनने के लिए पीजी डिग्री और बी.एड अनिवार्य है, जबकि स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) को अपने संबंधित विषय में पीजी डिग्री के साथ बी.एड होना चाहिए। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के लिए संबंधित विषय में स्नातक और बी.एड आवश्यक है। महिला स्टाफ नर्स के लिए बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है।

अन्य पदों में छात्रावास वार्डन के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री, लेखाकार के लिए वाणिज्य में स्नातक डिग्री, और जूनियर सचिवालय सहायक के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। लैब अटेंडेंट बनने के लिए कम से कम 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही लैब तकनीक में डिप्लोमा या विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इन योग्यताओं के आधार पर ही संबंधित पदों के लिए चयन किया जाता है।

EMRS Recruitment 2025: 7267 Teaching and Non-Teaching Vacancies for 10th Pass to Postgraduates, details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
पोस्ट नाम कुल पद संख्या
प्रधानाचार्य 225
पीजीटी शिक्षक 1460
छात्रावास वार्डन (पुरुष) 346
जूनियर सचिवालय सहायक (क्लर्क) 228
लेखाकार 61
महिला स्टाफ नर्स 550
टीजीटी शिक्षक 3962
छात्रावास वार्डन (महिला) 289
लैब अटेंडेंट 146
विज्ञापन
विज्ञापन
EMRS Recruitment 2025: 7267 Teaching and Non-Teaching Vacancies for 10th Pass to Postgraduates, details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आयु सीमा की शर्तें

विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। जैसे- प्रधानाचार्य के लिए 50 वर्ष, पीजीटी शिक्षक के लिए 40 वर्ष, टीजीटी शिक्षक और छात्रावास वार्डन के लिए 35 वर्ष, महिला स्टाफ नर्स के लिए 35 वर्ष, और लेखाकार, लैब अटेंडेंट तथा जूनियर सचिवालय सहायक के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी।

विज्ञापन
EMRS Recruitment 2025: 7267 Teaching and Non-Teaching Vacancies for 10th Pass to Postgraduates, details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  nests.tribal.gov.in पर विजिट करें।
  • अब “New Registration” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें और एक यूजर आईडी/पासवर्ड बनाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, प्रमाणपत्र आदि अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क है तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित कर लें।
आधिकारिक नोटिस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed