फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IB ACIO Jobs: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 3700+ सरकारी नौकरियां! ग्रेजुएट्स और कंप्यूटर की नॉलेज वाले अभी करें आवेदन

Wed, 16 Jul 2025 11:05 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 16 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

IB ACIO Recruitment 2025: अगर आप ग्रेजुएट हैं और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज रखते हैं, तो आपके लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। गृह मंत्रालय के तहत 3700 से ज्यादा असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू हो रही है

विज्ञापन
IB ACIO Recruitment 2025: Over 3700 Government Jobs for Graduates with Basic Computer Knowledge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

IB ACIO Notification 2025: गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के 3717 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 19 जुलाई 2025 से होगी, जिसके तहत इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।



आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। 

IB ACIO Recruitment 2025: Over 3700 Government Jobs for Graduates with Basic Computer Knowledge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

रिक्तियों का विवरण

जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल पदों में से 1537 पद सामान्य वर्ग, 442 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 946 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 566 अनुसूचित जाति (SC) और 226 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।  

IB ACIO Recruitment 2025: Over 3700 Government Jobs for Graduates with Basic Computer Knowledge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा निकाली गई असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी होनी चाहिए, जो ऑफिस संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IB ACIO Recruitment 2025: Over 3700 Government Jobs for Graduates with Basic Computer Knowledge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आयु सीमा और गणना की तिथि

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10 अगस्त 2025 की तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसकी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

विज्ञापन
IB ACIO Recruitment 2025: Over 3700 Government Jobs for Graduates with Basic Computer Knowledge
BPSSC ASI Vacancy - फोटो : freepik

चयन प्रक्रिया में तीन चरण

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। टियर-I (ऑब्जेक्टिव टेस्ट), टियर-II (वर्णनात्मक परीक्षा) और टियर-III (इंटरव्यू)। टियर-I में 100 अंकों का बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होगा, जिसमें जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल स्टडीज से सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed