हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कई पदों पर बंपर भर्तियां निकली हुई हैं। HSSC ने पटवारी के कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन निकाले हैं। अगर आप पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में पटवरी के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने का मौका चूक गये थे, तो आयोग ने आपको एक और मौका दिया है। HSSC ने पटवारी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
HSSC पटवारी के पदों पर अब भी कर सकते हैं आवेदन, बढ़ाई गई अंतिम तारीख
महत्वपूर्ण तिथि :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथि : 14 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की पुरानी अंतिम तिथि : 28 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की नई अंतिम तिथि : 13 जुलाई, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की नई अंतिम तिथि : 17 जुलाई, 2019
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
पटवारी 588
आयु सीमाः
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दिया गया नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि ये पहले पूरा करें।