हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां 6 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, उन्हें एक और मौका दिया गया था। आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। नई तारीख के अनुसार कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने का ये अंतिम मौका है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
HSSC में 6400 पदों पर हो रहीं भर्तियां, आज शाम तक ही लिंक रहेंगे एक्टिव
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 12 जून, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 11 जुलाई, 2019
आयु सीमा :
कॉन्स्टेबल बनने के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल है।
सब इंस्पेक्टर बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 27 साल है।
शैक्षिक योग्यता :
कॉन्स्टेबल के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 10वीं कक्षा तक उम्मीदवार ने हिंदी या संस्कृत, किसी एक विषय की पढ़ाई भी की हो।
सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। 10वीं कक्षा तक उम्मीदवार ने हिंदी या संस्कृत, किसी एक विषय की पढ़ाई की हो।
पदों के नाम और संख्या :
कॉन्स्टेबल (पुरुष) - 5000 पद
कॉन्स्टेबल (महिला) - 1000 पद
सब इंस्पेक्टर - 400 पद
वेतन :
कॉन्स्टेबल: 21700-69100 रुपये, लेवल- 3
सब इंस्पेक्टर - 35400-12400 रुपये, लेवल 6
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन पढ़ें। सभी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा कर लें।