Prasar Bharati Recruitment 2019 : प्रसार भारती ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 जुलाई, 2019 की शाम तक आवेदन कर सकते हैं। प्रसार भारती ने पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट, करेस्पॉन्डेंट समेत अन्य कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
प्रसार भारती में सीधी हो रही हैं भर्तियां, शाम तक ही कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 12 जुलाई 2019
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण :
| पदों के नाम | पदों की संख्या |
| एंकर-कम-संवाददाता जीआर I (अंग्रेजी) | 03 |
| एंकर-कम-संवाददाता जीआर II (अंग्रेजी) | 03 |
| एंकर-कम-संवाददाता जीआर III (अंग्रेजी) | 04 |
| प्रतिलिपि लेखक ग्रेड- II (अंग्रेजी) | 08 |
| असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर | 07 |
| संवाददाता (अंग्रेजी) | 16 |
| गेस्ट समन्वयक ग्रेड- I / II | 04 |
| कैमरा पर्सन ग्रेड- II | 05 |
| प्रसारण कार्यकारी जीआर -1 (अंग्रेजी) | 10 |
| पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट ग्रेड- I (अंग्रेजी) | 19 |
इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को संग्लन कर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजें। नोटिफिकेशन की लिंक इस खबर में आगे दी गई है।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी से संंबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...