HSSC Recruitment 2019 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क के कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख पहले 08 जुलाई 2019 थी। लेकिन आयोग ने इसे आगे बढा़कर इच्छुक उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। अब इच्छुक उम्मीदवार क्लर्क के इन पदों पर नियुक्ति के लिए 30 जुलाई, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
HSSC ने फिर बढ़ाई इन पदों पर आवेदन की तारीख, आपके पास है एक और मौका
महत्वपूर्ण पुरानी तिथियां :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 24 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 08 जुलाई, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 11 जुलाई, 2019
महत्वपूर्ण नई तिथियां :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 24 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 जुलाई, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 02 अगस्त, 2019
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष से 42 वर्ष तक आयोग के नियमों के अनुसार निर्धारित है।
पदों का विवरण :
पद का नामः पद संख्या
- क्लर्क 4858
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से प्रथम श्रेणी में 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से स्नातक होना भी अनिवार्य है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी आगे दी गई नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।