कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा (HSSC) द्वारा हजारों अलग-अलग पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां नर्स, क्लर्क, फार्मासिस्ट, जूनियर सिस्टम इंजीनियर, डेंटल हाइजिनिस्ट, लैब टेक्नीशियन समेत कई पदों पर निकाली गई हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी आगे दी जा रही है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
SSC: 4,322 पदों पर सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, आवेदन के बस कुछ घंटे बाकी
पदों का विवरण :
| पदों का नाम (हेल्थ डिपार्टमेंट) | पदों की संख्या |
| पोस्ट डेंटल हाइजिनिस्ट | 29 |
| पोस्ट लेबोरेट्री टेक्नीशियन | 307 |
| लेबोरेट्री अटेंडेंट | 28 |
| एमपीएचडब्ल्यू | 565 |
| फार्मासिस्ट | 92 |
| रेडियोग्राफर | 197 |
| बी. हेल्थ विजिटर | 08 |
| ऑफथैल्मिक असिस्टेंट | 66 |
| ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट | 100 |
| स्टाफ नर्स | 1584 |
अन्य पदों की जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
पदों का विवरण
पदों का नाम : पदों की संख्या
वेटेरिनरी लाइवस्टोक डेवलपमेंट असिस्टेंट 546
वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट
सुपरवाइजर 76
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड
जूनियर सिस्टम इंजीनियर 126
पोस्ट क्लर्क 23
पोस्ट वेलफेयर ऑर्गेनाइजर 77
पदों का नाम : पदों की संख्या
डिविजनल/रेवेन्यू अकाउंटेंट ऑफ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
रेवेन्यू अकाउंटेंट 42
को-ऑपरेटिव सेसाइटीज, हरियाणा
सब-इंस्पेक्टर 409
एंप्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस हेल्थ केयर हरियाणा
स्टाफ नर्स 24
एमपीएचडब्ल्यू 23
ये भी पढ़ें : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने मांगे हैं कई पदों पर आवेदन
आयु सीमा :
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
विज्ञापन संख्या- 15/2019
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 09 अक्तूबर, 2019 (रात 11:59 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं। HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय से पहले पूरा करना होगा।
ये भी पढ़ें : IBPS: सरकारी बैंकों में 12 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, आज आवेदन का आखिरी मौका