फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC CSE Tips: सिविल सेवा में जाना चाहते हैं तो 12वीं के बाद ऐसे शुरू करें तैयारी, जानें जरूरी टिप्स

Wed, 25 May 2022 10:23 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 25 May 2022 10:23 AM IST
सार

UPSC Exam: संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक यानी ग्रेजुएशन मांग जाती है। कई उम्मीदवार अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू करते हैं।

विज्ञापन
How to Prepare For UPSC After 12th Know Tips and Tricks To follow Sarkari Naukri News in Hindi
UPSC Exam Preparation Tips - फोटो : Amar Ujala

UPSC Exam: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा पास करना किसका सपना नहीं होता। बचपन में ही कोई अपने क्षेत्र में किसी अधिकारी की गाड़ी को देख या टेलिविजन पर किसी अधिकारी का इंटरव्यू या उससे जुड़ी खबर देखते हुए उसी की तरह बनने का सपना देखता है। कई के सपने बड़े होते-होते बदल जाते हैं तो कई अपने इस सपने को कड़ी मेहनत से सच कर दिखाते हैं और यूपीएससी के मैदान में फतह प्राप्त करते हैं। हालांकि, इस दौरान जो सबसे जरूरी बात होती है, वो है यूपीएससी के लिए सही दिशा में अध्ययन। अगर उम्मीदवार अपनी तैयारी 12वीं कक्षा के बाद अपनी तैयारी शुरू कर दें तो उन्हें परीक्षा के समय कम मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 

How to Prepare For UPSC After 12th Know Tips and Tricks To follow Sarkari Naukri News in Hindi
UPSC - फोटो : Amar Ujala

UPSC Exam: क्यों करें 12वीं के बाद तैयारी?
संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक यानी ग्रेजुएशन मांग जाती है। कई उम्मीदवार अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू करते हैं। हालांकि, यह बात तथ्य है कि यूपीएससी समय और मेहनत दोनों ही मांगती है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उम्मीदवारों/छात्रों के सामने अपने करियर की भी चिंता होती है। इसलिए तैयारी में समय लगने के कारण कई इसे बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन अगर उम्मीदवार अपनी बारहवीं की पढ़ाई को पूरा करन के बाद से ही यूपीएससी की तैयारी करना शुरू कर दे तो ग्रेजुएशन पूरा होते-होते उसकी तैयारी काफी अच्छी हो सकती है। वह, उन उम्मीदवारों से काफी आगे हो सकता है जो ग्रेजुएशन के बाद अपनी तैयारी शुरू कर रहे हैं। 

How to Prepare For UPSC After 12th Know Tips and Tricks To follow Sarkari Naukri News in Hindi
UPSC - फोटो : Social Media

UPSC Exam: कैसे शुरू करें तैयारी?

  • सिलेबस को समझें- यूपीएससी की तैयारी शुरू करने में पहला चरण है सिलेबस को डाउनलोड कर के इसे समझना। संघ लोक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा का सिलेबस उपलब्ध रहता है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और अच्छे से पढ़कर समझ लें। इसके बाद अपनी तैयारी शुरू करें।
  • ग्रेजुएशन में सही विषय का चुनाव- अगर आप यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं तो ग्रेजुएशन में उस विषय को चुनें जो यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हो। ताकि ऑप्शनल विषय को चुनने में आसानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Prepare For UPSC After 12th Know Tips and Tricks To follow Sarkari Naukri News in Hindi
UPSC Exam - फोटो : Amar Ujala
  • समय-सारणी बनाएं- सिविस सेवा परीक्षा के लिए डेडिकेशन का होना कहीं अधिक जरूरी है। इसलिए अपनी समय-सारणी (Routine) बनाएं और इसके अनुसार पढ़ाई शुरू करें। फोन और सोशल मीडिया जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करें।
  • न्यूज पेपर पढ़ने की आदत डालें- यूपीएससी की परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स जरूरी सेक्शन है। इसके लिए न्यूज-पेपर एक अहम साधन है। इसे रेगुलर पढ़ने की आदत डाल लें।
विज्ञापन
How to Prepare For UPSC After 12th Know Tips and Tricks To follow Sarkari Naukri News in Hindi
UPSC CSE Tips - फोटो : Amar Ujala
  • एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें- यूपीएससी की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें बहुत महत्वपूर्ण भाग है। इससे बेसिक तैयार होने के बाद ही आप अन्य विषयों को और अच्छे से समझ पाएंगे।
  • नोट्स बनाएं- केवल पढ़ाई न करें बल्कि अपने रिविजन के लिए नोट्स और शॉर्ट नोट्स बनाते रहे। अन्यथा पीछे का पढ़ा हुआ भूलते चले जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed