फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Army: 12वीं के बाद से लेकर ग्रेजुएशन तक, जानें इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनने के सारे विकल्प

Wed, 09 Apr 2025 01:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 09 Apr 2025 01:10 PM IST
सार

Indian Army Jobs: भारतीय सेना में नौकरी पाना हर देशभक्त युवा का सपना होता है। यह न केवल एक सम्मानजनक नौकरी है, बल्कि जीवनभर के लिए गर्व, अनुशासन और देशसेवा का प्रतीक भी है। इंडियन आर्मी में शामिल होने के कई रास्ते हैं, जो आपकी शैक्षणिक योग्यता, उम्र और कौशल पर निर्भर करते हैं। आइए जानें...

विज्ञापन
How to Join the Indian Army as an Officer, Complete Guide from School to Degree
Indian Army - फोटो : Adobe Stock

Indian Army: भारत की सेना न केवल विश्व की सबसे बड़ी और ताकतवर सेनाओं में से एक है, बल्कि यह युवा दिलों में देशभक्ति की भावना भी जगाती है। इंडियन आर्मी में काम करना हर उस युवा का सपना होता है, जो वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सेना में शामिल होने के कई रास्ते हैं और ये रास्ते आपकी योग्यता, उम्र, और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के अनुसार अलग-अलग होते हैं?

How to Join the Indian Army as an Officer, Complete Guide from School to Degree
UPSC - फोटो : ANI

एनडीए (NDA-National Defence Academy)

यह भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सबसे प्रमुख और प्रारंभिक रास्ता है। 12वीं कक्षा (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) पास करने वाले पुरुष उम्मीदवार एनडीए परीक्षा दे सकते हैं, जिसे यूपीएससी आयोजित करता है। सफल होने के बाद एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होता है। चयनित अभ्यर्थी एनडीए (NDA), खडकवासला (पुणे) में ट्रेनिंग पाते हैं और बाद में उन्हें स्थायी कमीशन के साथ आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में नियुक्त किया जाता है।

How to Join the Indian Army as an Officer, Complete Guide from School to Degree
UPSC - फोटो : Adobe Stock

सीडीएस (CDS-Combined Defence Services)

ग्रेजुएशन पूरी कर चुके युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। यूपीएससी (UPSC) इस परीक्षा का आयोजन करता है, जिसमें सफल होने के बाद एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल होता है। सीडीएस के माध्यम से पुरुष उम्मीदवार आईएमए (IMA) (देहरादून) और महिलाएं व पुरुष ओटीए (चेन्नई) में प्रशिक्षण पाकर शॉर्ट सर्विस कमीशन या परमानेंट कमीशन प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Join the Indian Army as an Officer, Complete Guide from School to Degree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

टीईएस (TES-Technical Entry Scheme)

12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 60% अंक लाने वाले और जेईई मेन्स में उपस्थित पुरुष उम्मीदवार टीईएस (TES) के जरिए बिना लिखित परीक्षा सीधे एसएसबी इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। यह टेक्निकल ब्रांच में ऑफिसर बनने का मौका देता है और चयनित उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग भी दी जाती है।

विज्ञापन
How to Join the Indian Army as an Officer, Complete Guide from School to Degree
Indian Army - फोटो : Adobe Stock

यूईएस/टीजीसी/एसएससी (Technical Graduates)

इंजीनियरिंग कर रहे छात्र अंतिम वर्ष में यूईएस (University Entry Scheme) के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स टीजीसी (Technical Graduate Course) और एसएससी टेक एंट्री से भी आर्मी में ऑफिसर बन सकते हैं। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को सीधे एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed