फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs: ग्रेजुएट्स के लिए आज की टॉप-6 भर्तियां, करीब 2500 पदों पर नौकरी पाने का मौका

Tue, 08 Apr 2025 05:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 08 Apr 2025 05:14 PM IST
सार

Sarkari Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका है। रेलवे, बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों में करीब 2500 पदों पर भर्तियां निकली हैं। जानें आज की टॉप वैकेंसीज और जल्द करें आवेदन।

विज्ञापन
Govt Jobs: Top 6 Opportunities for Graduates, Apply for 2500+ Vacancies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

Govt Jobs: अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज आपके लिए सुनहरा मौका है। देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और विभागों ने हजारों पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिनमें रेलवे, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, हाईकोर्ट और पब्लिक सेक्टर कंपनियों की वैकेंसीज शामिल हैं। इनमें से कुछ भर्तियों की अंतिम तिथियां नजदीक हैं, ऐसे में योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं आज की टॉप सरकारी नौकरियों पर, जहां करीब 2500 पदों पर आवेदन करने का मौका मिल रहा है।

Govt Jobs: Top 6 Opportunities for Graduates, Apply for 2500+ Vacancies
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

RRC SECR Nagpur Apprentice 2025: रेलवें मे भर्ती

जो उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं और नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में अप्रेंटिस के रूप में करियर बनाने शानदार मौका है। आरआरसी नागपुर ने विभिन्न ट्रेड्स में कुल 1007 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में ITI पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Govt Jobs: Top 6 Opportunities for Graduates, Apply for 2500+ Vacancies
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में अप्रेंटिसशिप की भर्ती

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के लिए 1007 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है रेलवे क्षेत्र में कदम रखने का। आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई, 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट (apprenticeshipindia.gov.in) पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Jobs: Top 6 Opportunities for Graduates, Apply for 2500+ Vacancies
IDBI Bank - फोटो : IDBI Bank

आईडीबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती (IDBI Jobs)

आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 119 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बीई, बीटेक व अन्य सम्बंधित योग्यताओं वाले उम्मीदवार 20 अप्रैल, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए शानदार है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इन पदों के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाट (idbibank.in) पर जाना होगा।

विज्ञापन
Govt Jobs: Top 6 Opportunities for Graduates, Apply for 2500+ Vacancies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जूनियर इंजीनियर की भर्ती (NCRTC) 

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट एचआर समेत विभिन्न पदों पर 72 भर्तियां निकाली गई हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2025 है। इन पदों का वेतनमान 18,250 रुपये से 75,850 रुपये तक निर्धारित है। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट (ncrtc.in) है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed