हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) एक सरकारी कंपनी है जो एयरक्रफ्ट और विमानों का उत्पादन करती है। एचएएल को मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सीनियर मेडिकल ऑफिसर की जरूरत है।
उम्मीदवार को संबंधित विषय में एमबीबीएस+पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा और निर्धारित अनुभव का होना जरूरी है। आवेदन करने की आखिरी तारिख 7 जनवरी, 2017 है।
अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है जो 30 नवंबर, 2016 तक मानी जाएगी। एससी, एसटी एवं पीडब्लूडी वर्ग के उम्मीदवार नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं जबकि अन्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
उम्मीदवार वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भर के समस्त प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों एवं डीडी को संलग्न कर 'द मैनेजर (एचआर), रिक्रूटमेंट सेल, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटिड, कोरापुट डिविजन, सुनाबेड़ा - 763002, जिला-कोरापुट, ओडिशा' पर भेज दें।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।