बी. टेक या एम. टेक कर चुके आईटी पेशेवरों के लिए हरियाणा पुलिस के साथ काम करने का बेहतरीन अवसर है। कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा ने आईटी पेशेवरों के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
संविदा भर्ती : आईटी पेशेवरों के लिए हरियाणा पुलिस महकमे में नौकरियां, यहां जानें डिटेल्स
शैक्षणिक योग्यता
वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट
किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो एवं साइबर फॉरेन्सिक में दो वर्ष काम करने का अनुभव प्राप्त हो।
प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट
किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो एवं साइबर फॉरेन्सिक में एक वर्ष काम करने का अनुभव प्राप्त हो।
पदों का विवरण
- वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट : 10
- प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट : 10
संभावित वेतनमान
- वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट : 39,200 रुपए प्रतिमाह
- प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट : 27,200 रुपए प्रतिमाह
चयन प्रकिया
इन पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन कमेटी द्वारा साक्षात्कार 27 अप्रैल, 2021 को सुबह 10.00 बजे से शाम पांच बजे तक स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा मुख्यालय, मोगीनंद, पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक योग्य एवं पात्र उम्मीदवार, कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए यहां दिए गए आवेदन के सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।