बिहार में गेस्ट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है। उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचर के लिए 4257 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए बिहार के अलग-अलग जिलों में रिक्त पदों के आधार पर आवेदन करना है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून 2018 है।
गेस्ट टीचर के पदों पर बंपर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी बिहार गेस्ट टीचर भर्ती 2018 में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए कि आप कौन से विषय के लिए गेस्ट टीचर के रुप में आवेदन कर सकते हैं।
बिहार गेस्ट टीचर भर्ती 2018 के लिए आयु सीमा 21 से 65 साल तक कर दी गई है। गेस्ट टीचर को एक हजार रुपये प्रति कार्य दिवस के रुप में दिए जाएंगे। इस हिसाब से आपको करीब 25 हजार रुपये हर महीने की सैलरी दी जाएगी।
गेस्ट टीचर के लिए योग्यता है कि किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 फीसदी अंकों में डिग्री के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही एनसीटी अधिनियम लागू होने से पूर्व बीएड डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों को इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी और जिन आवेदकों ने बीटेक या एमटेक की है वो 55 फीसदी अंकों के साथ पास होने चाहिए।
महत्वपूर्ण जानकारी
कुल रिक्त पद: 4257
अंग्रेजी: 1041 पद
गणित: 791 पद
भौतिकी: 1024 पद
रसायन शास्त्र: 974 पद
प्राणी शास्त्र: 137 पद
वनस्पति शास्त्र: 290 पद