फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs: राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 1200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 56 हजार तक मिलेगा वेतन

Wed, 11 Sep 2024 05:03 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 11 Sep 2024 05:03 PM IST
सार

RUHS Medical Officer Recruitment 2024: राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs: More than 1200 posts of Medical Officer will be recruited in Rajasthan, Check salary here
RUHS Medical Officer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

RUHS Medical Officer Recruitment 2024: मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ruhsraj.org) पर जाकर 1 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Govt Jobs: More than 1200 posts of Medical Officer will be recruited in Rajasthan, Check salary here
RUHS Medical Officer Recruitment 2024 - फोटो : freepik
पात्रता मानदंड
  • आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास एम.बी.बी.एस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्टर्ड कैंडिडेट इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखि हिन्दी का व्यवहारिक ज्ञान एंव राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
Govt Jobs: More than 1200 posts of Medical Officer will be recruited in Rajasthan, Check salary here
RUHS Medical Officer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
इतने पदों को भरा जाएगा
यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के कुल 1220 पदों को भरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Jobs: More than 1200 posts of Medical Officer will be recruited in Rajasthan, Check salary here
RUHS Medical Officer Recruitment 2024 - फोटो : freepik
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 45 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन
Govt Jobs: More than 1200 posts of Medical Officer will be recruited in Rajasthan, Check salary here
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को 5000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed