पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 244 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पा किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 65 प्रतिशत अंकों से बीई/ बीटेक (इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।
2 of 4
24,900 से 50,500 रुपए तक वेतनमान
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। निर्धारित पदों के लिए चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 24,900 से 50,500 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
उपरोक्त सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
4 of 4
आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च
निर्धारत पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च, 2016 तय की गई है। इन पदों पर योग्य आवेदकों का चयन गेट-2016 के प्राप्तांक, समूह वार्तालाप और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध (3 वर्ष) के आधार पर की जाएगी। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.powergridindia.com पर लॉग ऑन करें।