{"_id":"6afc15f8b2d69f997b0faa26","slug":"panama-flagged-tanker-targeted-in-hormuz-24-indians-aboard-safe-says-union-minister-sarbananda-sonowal-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्मुज में जहाज पर फिर हमला: पनामा के झंडे वाले टैंकर पर मिसाइल अटैक, सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
होर्मुज में जहाज पर फिर हमला: पनामा के झंडे वाले टैंकर पर मिसाइल अटैक, सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित
Tue, 17 Nov 2026 02:23 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:23 PM IST
सार
होर्मुज में एक बार फिर व्यापारिक जहाज को निशाना बनाया गया है। इस बार पनामा के झंडे वाले जहाज को निशाना बनाया गया है और उस पर मिसाइल अटैक किया गया। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हमले में जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
होर्मुज में जहाज पर हमला
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर 'तारा गैस' को निशाना बनाया गया। जिस जहाज को निशाना बनाया गया, उस पर 24 भारतीय नागरिक सवार थे। गनीमत रही कि इस हमले में जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय नागरिकों समेत चालक दल के सभी 25 सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
कब हुआ जहाज पर हमला?
यह मिसाइल हमला 16 नवंबर को हुआ था। सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा कि जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय नागरिकों और चालक दल के बाकी सदस्यों समेत कुल 25 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा, 'हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में हैं।'