फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs: राजस्थान से उत्तराखंड तक नौकरियों की बहार, जानिए किस राज्य में कितने पद; मौका हाथ से न जाने दें!

Thu, 19 Jun 2025 04:52 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 19 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए शानदार मौका है। राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक कई राज्यों में नौकरियों की बहार आई है। अलग-अलग विभागों में भर्ती निकली है, जहां आप अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Job openings from Rajasthan to Uttarakhand, check state-wise vacancies now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

Govt Jobs: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं। राजस्थान, दिल्ली, पटना और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। इनमें ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर डॉक्टर, रजिस्ट्रार और अप्रेंटिस जैसे पद शामिल हैं। पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि और सीधे आवेदन लिंक सहित सभी जरूरी जानकारी यहां एक साथ मौजूद है।

Govt Jobs 2025: Job openings from Rajasthan to Uttarakhand, check state-wise vacancies now
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 850 पद

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी के कुल 850 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

Govt Jobs 2025: Job openings from Rajasthan to Uttarakhand, check state-wise vacancies now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

दिल्ली विकास प्राधिकरण में नायब तहसीलदार व कानूनगो की भर्ती

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नायब तहसीलदार, कानूनगो सहित कुल 91 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएशन तथा अन्य निर्धारित योग्यताएं आवश्यक हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई, 2025 है। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु उम्मीदवार dda.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Job openings from Rajasthan to Uttarakhand, check state-wise vacancies now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

एम्स पटना में जूनियर रेजिडेंट के 43 पद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना (AIIMS Patna) ने जूनियर रेजिडेंट के कुल 43 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस डिग्री तथा अन्य पात्रताएं होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई, 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी aiimspatna.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Job openings from Rajasthan to Uttarakhand, check state-wise vacancies now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में अप्रेंटिसशिप के 523 पद

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने कुल 523 पदों के लिए अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास दसवीं, बारहवीं या अन्य तकनीकी योग्यताएं होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन mazagondock.in वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed