झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) ने कई पदों पर नियुक्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार राज्य सरकार द्वारा निकाले गए इन पदों पर नियुक्ति पाना चाहते हैं, वे इस खबर के जरिए पूरी जानकारी हासिल कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आपको इस खबर में राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना भी मिल जाएगी। आवेदन करने से पहले वह अधिसूचना जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
यहां है सरकारी कर्मचारी बनने का मौका, देना होगा सिर्फ एक इंटरव्यू
पदों का विवरण :
पद का नाम : पद संख्या वेतन
असिस्टेंट टाउन प्लानर 23 31,311 रुपये
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन करने की अंतिम तिथिः 16 अगस्त, 2019
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता सिविल / आर्किटेक्चर / बी.प्लानर में ग्रेजुएट और प्लानिंग में मास्टर डिग्री आवश्यक होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
आवेदन शुल्क :
सभी उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। बताए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर चयन साक्षात्कार माध्यम से किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : रेलवे में 10वीं पास उम्मीदवारों का मेरिट से होगा चयन, कोई लिखित परीक्षा नहीं
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...