Government jobs: सरकारी नौकरियां भारत में हमेशा से ही युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही हैं। इन नौकरियों में बेहतर वेतन और कई प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं, जो उन्हें निजी क्षेत्र की नौकरियों से अलग बनाती हैं।
Govt Jobs: टीचिंग, बैंकिंग, मेडिकल और रेलवे सहित कई विभागों में हजारों सरकारी नौकरियां; जानें पात्रता मानदंड
Government jobs 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जनवरी का महीना बेहद खास है। दरअसल, सरकार ने अलग-अलग विभागों में हजारों वैकेंसी निकली है। आइए जानते हैं उन भर्तियों के नाम और योग्यताएं।
1. SBI SO Recruitment 2024: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
पंजीकरण प्रक्रिया 03 जनवरी को शुरू हुई। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 23 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन के भीतर 150 रिक्तियों को भरना है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें..
2. SBI PO Recruitment 2024: सबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती
सबीआई में स्नातकों के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक और पत्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम स्नातक निर्धारित की गई है। एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 8 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
3. Indian Army SSC Tech Entry Recruitment 2025: भारतीय सेना में भर्ती
भारतीय सेना ने एसएससी टेक ने महिला और पुरूष उम्मीदवारों की भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 381 पदों को भरना है। इंजीनियरिंग में स्नातकों के लिए यह एक शानदार मौक है
इन पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पांच दिवसीय एसएसबी साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें..
4. Bank of Baroda SO Recruitment 2024: स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र उम्मीदवार 27 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन में 1267 प्रबंधकों और अन्य पदों को भरना है।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या आगे के चयन के लिए उपयुक्त समझी जाने वाली कोई अन्य परीक्षा शामिल हो सकती है, जिसके बाद ऑनलाइन टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का समूह चर्चा और/या साक्षात्कार होगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...