हरियाणा में डॉक्टरों की सरकारी नौकरी निकली है। अगले महीने पदों पर भर्ती होगी। यहां के सरकारी अस्पतालों में मार्च में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार 447 डॉक्टरों की एडहॉक पर नियुक्त करेगी। एमबीबीएस डॉक्टरों को महीने में 85 हजार तनख्वाह मिलेगी। अगली स्लाइड में पढ़िए किन डॉक्टरों को मिलेगी डेढ़ लाख सैलरी...
SSC: हरियाणा में निकली सरकारी नौकरी, महीने में मिलेगी 1.5 लाख सैलरी
जो डॉक्टर किसी खास रोग के विशेषज्ञ होंगे और तीन साल का अनुभव होगा उनको डेढ़ लाख रुपए सैलरी मिलेगी। इस बात की घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि सूबे के सरकारी अस्पतालों में 447 डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। अस्पतालों में खाली पदों पर फौरन डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे होगी डॉक्टरों की भर्ती...(Government jobs in haryana)
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर चुका है और हरियाणा लोक सेवा आयोग (haryana public service commission) के जरिए ये भर्तियां होंगी। एक मार्च को लिखित परीक्षा होगी। अनिल विज ने बजट सत्र में कांग्रेस के विधायक शमशेर सिंह गोगी के सवाल का उत्तर देते हुए यह बात कही।
दरअसल, हरियाणा विधानसभा में राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने साफ कहा कि अब किसी भी अस्पताल में डॉक्टरों की सीट खाली होगी तो उस पर त्वरित प्रभाव से सीएमओ अस्थायी नियुक्ति कर सकेंगे। ये नियुक्तियां पैकेज के आधार पर होंगी।
इतना ही नहीं, विज ने ये भी कहा कि हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को शथप पत्र देना होगा कि वे पढ़ाई पूरी करने के बाद दो साल तक हरियाणा के अस्पतालों में नौकरी करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा को एक साल में 1600 डॉक्टर मिल जाएंगे। बता दें कि हरियाणा में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।