फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Tue, 24 Dec 2019 08:41 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 24 Dec 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Head Constable Recruitment 649 posts vacant know how to apply
Delhi Police Head Constable Recruitment 2020: दिल्ली पुलिस में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 649 हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण 27 जनवरी 2020 तक जारी रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल 2020 रिक्तियों का आवेदन लिंक 28 दिसंबर 2019 को सक्रिय होगा। विज्ञापन लिंक के साथ-साथ उम्मीदवारों को आवेदन लिंक भी इस खबर में मिल जाएगा। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। 
Delhi Police Head Constable Recruitment 649 posts vacant know how to apply
जरूरी योग्यता-
दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विज्ञान और गणित विषय के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना जरूरी है। बता दें कि नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Police Head Constable Recruitment 649 posts vacant know how to apply
आयु सीमा-
अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए, उम्मीदवारों की 01 जुलाई को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित (ओबीसी, एसटी, एसटी, खिलाड़ी, विधवा और तलाकशुदा महिला, दिल्ली पुलिस, भूतपूर्व सैनिकों आदि) वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट की घोषणा की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police Head Constable Recruitment 649 posts vacant know how to apply
आवेदन शुल्क-
दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल रिक्तियों के लिए पंजीकरण करते समय, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलािन किया जाएगा। वैसे तो उम्मीदवार के लिए 100 रुपए शुल्क निश्चित है पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों और महिला श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन
Delhi Police Head Constable Recruitment 649 posts vacant know how to apply
- फोटो : Source
चयन प्रक्रिया-
दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, ट्रेड टेस्ट और कंप्यूटर ऑपरेशंस में टेस्ट ऑफ प्रोफिसिएन्सी शामिल हैं।

कुल रिक्तियां - 649
हेड कांस्टेबल - पुरुष (ओपन) - 392 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 43 रिक्तियां)
हेड कांस्टेबल - महिला (ओपन) - 193 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 21 रिक्तियां)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed