CISF Recruitment 2019 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां हेड कांस्टेबल (जीडी) के पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2019 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन से संबंधी पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक इस खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
CISF में 12वीं पास के लिए नौकरी, सैलरी 80 हजार से ज्यादा
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
हेड कॉन्स्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा 300
वेतनमान :
25,500 – 81,100 /- लेवल-4
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ट्रायल टेस्ट और प्रोफिशिएंसी परीक्षा पर आधारित होगा।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 17 दिसंबर, 2019
आवेदन प्रक्रिया :
पात्र उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 17 दिसंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता खेल और एथलेटिक्स में राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय का प्रतिनिधित्व करने के साथ मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : यहां सोने के लिए भी मिल रहे हैं लाखों रुपये, ड्रीम जॉब कर रही है आपका इंतजार