फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती का पैटर्न बदला, अब इस नई शर्त के साथ मिलेगी नौकरी, देखें जानकारी

Sat, 12 May 2018 09:56 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 May 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, indian army recruitment rules, online exam must for army job
भारतीय सेना - फोटो : SELF
भारतीय सेना में भर्ती का पैटर्न अब बदलने जा रहा है। अगर आप इस बदलाव से वाकिफ नहीं हैं तो क्लिक करके यहां जान लीजिए, फायदा होगा।
chandigarh, indian army recruitment rules, online exam must for army job
भारतीय सेना
ऑनलाइन एग्जाम लिया जाएगा
दरअसल, सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत अब पहले एग्जाम लिया जाएगा और जो इसे पास करेगा, उसे ही आगे टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ को मैनेज करने और इसकी वजह से भर्ती कार्यालयों के बढ़े कार्यभार को कम करने के लिए सेना यह नई व्यवस्था बना रही है। इसके अंतर्गत आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा, जो आवेदक उसे पास कर लेंगे उनको ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
chandigarh, indian army recruitment rules, online exam must for army job
indian army
नए सॉफ्टवेयर के तहत होगी परीक्षा
इस नई व्यवस्था को अमल में लाने के लिए सेना एक खास सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। इसी सॉफ्टवेयर के जरिये आवेदकों का पहले ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। कंप्यूटर सेंटर भर्ती कार्यालयों में स्थापित किए जाएंगे, जो सीधे सेना मुख्यालय से जुड़े होंगे। आवेदकों के बैच बनाए जाएंगे, जिन्हें सेंटर अलॉट किए जाएंगे। फिर बैच वाइज एग्जाम की तारीख और समय जय किया जाएगा। इसकी जानकारी ऑनलाइन दी जाएगी। वहीं भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा में अपने साथ पर्स, हैंड बैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, किताब व पेन ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, indian army recruitment rules, online exam must for army job
भारतीय सेना
पंजाब, हरियाणा में जल्दी लागू हो जाएगा
सेना भर्ती का यह पायलट प्रोजेक्ट देश में अभी बंगलूरू और राजस्थान में चल रहा है। यूपी में अगले साल से इसको लागू किया जाएगा। जल्दी ही हरियाणा, पंजाब में भी इसे लागू कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अगले साल से नए पैटर्न से सेना भर्ती होगी। आवेदकों का पहले लिखित परीक्षा होगी। इससे रिक्रूटमेंट अथॉरिटी को दो परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक तो अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम हो जाएगी, दूसरे कागजात में फर्जीवाड़े पर रोकथाम लगेगी।
विज्ञापन
chandigarh, indian army recruitment rules, online exam must for army job
indian army
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अपनाया जा रहा पैटर्न
सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि अब सेना में भी विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में ही लिखित परीक्षा होगी। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास करेंगे, उन्हें फिजिकल फिटनेस्ट टेस्ट देना होगा। इसमें 1600 मीटर दौड़, बीम, लंबी कूद, जिगजैग, लंबाई और छाती की मापतौल शामिल है। इनके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। उन्होंने बताया कि आर्मी रिक्रूटमेंट सेल बंगलूरू व राजस्थान में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह पैटर्न अपनाया जा रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed