{"_id":"5ad70c424f1c1b9c098b539f","slug":"chandigarh-haryana-police-changed-rules-for-7000-posts-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस में 7000 पदों पर बंपर भर्ती, अब 10 नए नियमों के साथ होगी परीक्षा, कई झटका देंगे","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
पुलिस में 7000 पदों पर बंपर भर्ती, अब 10 नए नियमों के साथ होगी परीक्षा, कई झटका देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस में 7000 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। वहीं इससे पहले भर्ती के कई नियमों में बदलाव किया गया है, जिनके साथ ही आवेदन करना होगा।
2 of 12
कॉलेज एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 7110 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों को दोबारा विज्ञापित किया गया है। भर्ती नियम बदलने से पहले इन पदों के लिए आवेदन मांगे जा चुके थे, जिन्हें सरकार ने रद्द कर दिया था। 7110 पदों में पुरुष सिपाही के 5000 पद, महिला सिपाही के 1147 पद और हरियाणा राज्य भारतीय रिजर्व बटालियन में पुरुष सिपाही के लिए 500 पद और सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) के 400 पद शामिल हैं।
3 of 12
कॉलेज एडमिशन
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर (महिला) के 63 पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती बिना साक्षात्कार के होगी। 28 अप्रैल से 28 मई तक रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 30 मई तक फीस जमा कर सकते हैं। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं, 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उतीर्ण होनी चाहिए और आवेदक को हिन्दी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
कॉलेज एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
पुरुष सिपाही (सामान्य डयूटी) के तहत सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा सरकार की नवीनतम वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होगी। सामान्य श्रेणी के पुरुष सिपाही के उम्मीदवारों की छाती 83 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) से 87 सेंटीमीटर (फुलाकर) होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 12
कॉलेज एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की नवीनतम वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 156 सेंटीमीटर होना जरूरी है। पुरुष व महिला सिपाही उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती से संबधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।