फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Tips: निराशा के भंवरजाल में कभी न फंसें, कार्यस्थल की चुनौतियों में भी रखें खुद को प्रेरित; जानें टिप्स

Wed, 16 Apr 2025 10:13 AM IST
शिवम गर्ग डेविड लांसफील्ड, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
डेविड लांसफील्ड, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 16 Apr 2025 10:13 AM IST
सार

निराशा आपके मानसिक स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें, क्योंकि यह कार्यस्थल पर आपकी छवि को खराब कर सकती है। इसलिए जब भी आप परेशान या निराश हों, तो ऐसी स्थिति में अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना सीखें।

विज्ञापन
Career Tips: Don’t Get Caught in the Spiral of Disappointment, Stay Motivated Through Workplace Challenges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Career Tips: कार्यस्थल पर निराश होना आम बात है और इससे उदासी, पछतावा या हताशा जैसी नकारात्मक भावनाएं आप पर हावी हो सकती हैं। निराशा इस वजह से भी हो सकती है कि आपको वह नहीं मिला जिसकी आपने उम्मीद की थी, जबकि उसका परिणाम आपके लिए काफी मायने रखता था। अक्सर आपसे इसे भूल जाने के लिए भी कहा जाता होगा, लेकिन यह प्रतिक्रिया काल्पनिक अपेक्षाओं से उपजती है, जैसे सफलता की कोई गारंटी नहीं होती, चाहे आपके अंदर कितनी भी प्रतिभा क्यों न हो और दूसरों को गलत तरीके से दोष देना, आदि। ऐसे में, आपको उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिसे आप नियंत्रित कर सकते हैं और निराशा के भंवरजाल में फंसने से बचने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके आजमा सकते हैं।

Career Tips: Don’t Get Caught in the Spiral of Disappointment, Stay Motivated Through Workplace Challenges
Career Tips - फोटो : freepik

भरोसेमंद लोगों का साथ

निराशा आपके मानसिक स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें, क्योंकि यह कार्यस्थल पर आपकी छवि को खराब कर सकती है। इसलिए जब भी आप परेशान या निराश हों, तो ऐसी स्थिति में अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना सीखें। ऐसा करने के लिए अपने भरोसेमंद लोगों से बात करें और अपने अनुभवों को डायरी में नोट करते चलें। इससे आपको अपनी भावनाओं को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही, नकारात्मकता को बढ़ावा देने वाले सहकर्मियों से दूर रहें, क्योंकि वे आपको ठीक होने में मदद करने के बजाय आपको और उलझा सकते हैं।

Career Tips: Don’t Get Caught in the Spiral of Disappointment, Stay Motivated Through Workplace Challenges
Career, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अपेक्षाओं का मूल्यांकन

निराशा अक्सर अधिक अपेक्षाओं के कारण भी जन्म लेती है। कई बार आप यह समझ पाने में विफल हो जाते हंै कि प्रबंधक वास्तव में आपसे क्या चाहते हैं? ऐसी स्थिति में यह विचार करें कि उनकी जगह अगर आप होते, तो सामने वाले से क्या उम्मीद रखते? अपनी अपेक्षाओं का मूल्यांकन करने से आपको अगली बार अवसरों की सही तरीके से पहचान करने और खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Career Tips: Don’t Get Caught in the Spiral of Disappointment, Stay Motivated Through Workplace Challenges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

खुद को प्रेरित रखें

निराशा से आप भावनात्मक रूप से और अधिक थक जाते हैं, जिससे आपकी प्रेरणा और उत्पादकता कम हो जाती है। इसलिए खुद को थोड़ा समय दें और विचार करें कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जो आपको फिर से ऊर्जावान बना सकती हंै। ध्यान रखें, जब आप खुद के लिए समय निकालते हैं, तो आप न केवल खुद को प्रेरित करते हैं, बल्कि अपना नेतृत्व कौशल भी मजबूत करते हैं।

विज्ञापन
Career Tips: Don’t Get Caught in the Spiral of Disappointment, Stay Motivated Through Workplace Challenges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

आपने क्या सीखा

अपनी निराशा पर बार-बार चिंतन करने से बेशक आपको दिक्कत हो, लेकिन यह सीखने का एक बेहतरीन अवसर भी है, जो अगली बार आपको गलतियां करने से रोक सकता है। इसके लिए अपने प्रबंधक से सहजता से बात करें, ताकि उनके लिए भी आपको फीडबैक देना आसान और सहज हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed