फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Planning: जब सामने हों कई विकल्प, तो सही कोर्स का चयन कैसे करें? बेहतर स्किल्स दिलाएंगी पसंद की नौकरी

Wed, 04 Jun 2025 11:50 AM IST
शिवम गर्ग शॉन एम. डौघर्टी, शिक्षा और नीति के प्रोफेसर, बोस्टन कॉलेज
शॉन एम. डौघर्टी, शिक्षा और नीति के प्रोफेसर, बोस्टन कॉलेज Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 04 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

Career Planning: आज बहुत से युवा मजबूरन ऐसी नौकरियां कर रहे हैं, जो उनके कौशल या शिक्षा से मेल नहीं खाती हैं। ऐसे में किसी भी कोर्स का चयन आपको बहुत सोच समझकर करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि आप कौन-सी डिग्री हासिल करने जा रहे हैं और उसके बाद नौकरी की क्या संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन
Career Planning: How to Choose Right Course When Faced with Multiple Options? Skills Will Lead to Better Jobs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Career Scope in India: आज के समय में शिक्षा का स्तर इस बात में प्रमुख भूमिका निभाता है कि किसी व्यक्ति को नौकरी मिलती है या नहीं और वह कितना कमाता है। हालांकि, समय के साथ शिक्षा में काफी बदलाव भी हुआ है। जहां पहले महज डिप्लोमा कर लेने से छात्रों को अच्छी नौकरी मिल जाती थी, वहीं अब उनके पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि तकनीक और वैश्विक नौकरी बाजार में बदलावों के साथ कई नौकरियां या तो गायब हो गई हैं या फिर केवल डिप्लोमा जैसी डिग्री उनके लिए पर्याप्त नहीं है।

Career Planning: How to Choose Right Course When Faced with Multiple Options? Skills Will Lead to Better Jobs
Career Tips - फोटो : freepik

अब कंपनियां कौशल की ओर ज्यादा ध्यान देती हैं। आज बहुत से युवा मजबूरन ऐसी नौकरियां कर रहे हैं, जो उनके कौशल या शिक्षा से मेल नहीं खाती हैं। ऐसे में किसी भी कोर्स का चयन आपको बहुत सोच समझकर करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि आप कौन-सी डिग्री हासिल करने जा रहे हैं और उसके बाद नौकरी की क्या संभावनाएं हैं। 

Career Planning: How to Choose Right Course When Faced with Multiple Options? Skills Will Lead to Better Jobs
Career, Skills Career, Skills After 12th - फोटो : Adobe Stock

डिप्लोमा का दायरा 

एक समय था, जब डिप्लोमा को नौकरी के लिए बुनियादी जरूरत समझा जाता था। अगर आज के जॉब मार्केट की बात करें, तो डिप्लोमा का मूल्य अब उतना नहीं रहा गया है। आज ऐसी नौकरियां कम उपलब्ध हैं, जिनके लिए केवल इस स्तर की शिक्षा की आवश्यकता होती है। हालांकि, कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में महज डिप्लोमा कर लेने से नौकरी पाना आसान हो सकता है, लेकिन इससे आपको अच्छे वेतन वाले अवसरों के ज्यादा विकल्प नहीं मिल पाएंगे। इसलिए अगर आप डिप्लोमा की ओर रुख करने की सोच रहे हैं, तो इसके साथ अलग से कुछ तकनीकी कौशल सीखना ज्यादा लाभदायक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Career Planning: How to Choose Right Course When Faced with Multiple Options? Skills Will Lead to Better Jobs
Career Tips - फोटो : freepik.com

तकनीकी शिक्षा का महत्व 

तकनीकी शिक्षा से जुड़े कोर्स नौकरी के बाजार में आपको एक अच्छी शुरुआत दे सकते हैं। ऐसी कोई भी शिक्षा आप दसवीं के बाद कभी भी हासिल कर सकते हैं। ये कोर्स व्यावहारिक कौशल तो सिखाते ही हैं, साथ ही इनमें पेशेवर ज्ञान भी शामिल होता है, जिससे पढ़ाई के तुरंत बाद नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। एआई के जमाने में तकनीकी शिक्षा के साथ नौकरी पाना दूसरों की तुलना में आसान हो जाता है। हालांकि, इसके साथ एक समस्या यह है कि बदलते वक्त के साथ तकनीकियां भी बदलती रहती हैं। इसलिए आपको इनमें होने वाले बदलावों से खुद को लगातार अपडेट भी रखना होगा। 

विज्ञापन
Career Planning: How to Choose Right Course When Faced with Multiple Options? Skills Will Lead to Better Jobs
Career Scope - फोटो : अमर उजाला

डिग्री कोर्स के बाद की संभावनाएं 

स्नातक या उससे ऊपर की डिग्री हासिल करने से आपको आम तौर पर नौकरी पाने, उसमें बने रहने और अच्छी तनख्वाह पाने के सबसे अच्छे अवसर मिलते हैं, खासकर यदि आप मास्टर डिग्री हासिल कर लेते हैं। इसी वजह से, कॉलेज की शिक्षा को अधिक व्यावहारिक बनाने और सीधे तौर पर उन नौकरियों से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिनकी मांग है तथा जिनमें अच्छा मेहनताना मिलता है। - द कन्वर्सेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed