फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगार युवा रहें तैयार, यहां होने वाली है सरकारी नौकरियों की बरसात, देखिए मौका छूट न जाए

Fri, 27 Apr 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Apr 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Bumper Employment for unemployed youths, Dehradun
jobs

नौकरी की राह देख रके युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही यहां नौकरियों की बरसात होने वाली है। देखिए...

Bumper Employment for unemployed youths, Dehradun
jobs

उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 को रोजगार वर्ष के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के कई विभागों में युवाओं को बंपर रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। इसके लिए सचिव सीएम राधिका झा ने सभी अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

Bumper Employment for unemployed youths, Dehradun
jobs

बता दें कि, वर्ष 2018-19 के बजट में रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने का संकल्प लिया गया था। जिससे देश विदेश के उद्यमी भी यहां इनवेस्टमेंट की इच्छा जता रहे हैं। सरकार की योजना इस वर्ष 6.14 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया कराने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bumper Employment for unemployed youths, Dehradun
jobs

ऐसे में प्रदेश में अब इस वित्तीय वर्ष में 554 करोड़ के उद्यमों के स्थापित होने से 5000 लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। वहीं सरकारी महकमों में भी जरूरत के सभी पद भरे जाएंगे। सहकारिता और उद्यान के क्षेत्र में सर्वाधिक 3.70 लाख लोगों को रोजगार के अवसर देने पर जोर दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों में लगभग 6500 रिक्तियां जारी की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Bumper Employment for unemployed youths, Dehradun
jobs
जानकारी के मुताबिक यहां, सहकारिता के क्षेत्र में तकरीबन दो लाख, उद्यान में डेढ़ लाख, जलागम में सत्तर हजार, एनजीओ में 80 हजार, डेयरी में पचास हजार, ग्राम्य विकास विभाग में सात हजार, कौशल विकास में पांच हजार भर्तियां की जानी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed