फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार लोक सेवा आयोग: बीपीएससी 66वीं मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख आगे बढ़ी

Thu, 29 Apr 2021 04:43 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 29 Apr 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
BPSC 66th Mains Exam 2021 registration date extended, check schedule here
BPSC

बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी (BPSC) 66वें मेन परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण तारीख आगे बढ़ा दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल की जगह अब 10 मई कर दी है। बीपीएससी की तरफ से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि अब अभ्यर्थी 66वें मेन परीक्षा के लिए 10 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है उनके पास यह एक सुनहरा मौका है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं।



इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: 15000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, वेतन भी शानदार
 

BPSC 66th Mains Exam 2021 registration date extended, check schedule here
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 6 अप्रैल से हुई थी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 17 मई शाम पांच बजे तक है। इससे पहले यह तारीख 7 मई रखी गई थी जो कि अब आगे बढ़ चुकी है। अभ्यर्थी वेरिफिकेशन के लिए जो हार्ड कॉपी भेजेंगे उसमें उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, बार कोड और एप्लीकेशन नंबर लिखना होगा। इसे अभ्यर्थियों को निर्धारित पते पर भेजना होगा।

इसे भी पढ़ें-बंपर भर्ती : इस सूबे के सरकारी महकमे में निकलीं चार हजार नौकरियां, यहां पढ़ें डिटेल्स
 

BPSC 66th Mains Exam 2021 registration date extended, check schedule here
प्रतीकात्मक तस्वीर

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है, मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को बीपीएससी की आधिकारिक साइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। BPSC 66 वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा बिहार राज्य सरकार के तहत विभिन्न विभागों में 562 रिक्तियों के चयन के लिए आयोजित हो रही है। जिसमें से 169 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed