Bombay High Court 2019: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कई पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर नौकरी के लिए मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें। आगे दी गई लिंक से भी आप पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
हाईकोर्ट में इन पदों के लिए मिलेगी 39 हजार से ज्यादा सैलरी, जल्द करें आवेदन
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
पर्सनल असिस्टेंट 54
वेतन :
इन पदों पर उम्मीदवारों का वेतन 15600- 39100 रुपये के साथ ग्रेड - पे 5400 रुपये निर्धारित है।
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 11 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 जुलाई, 2019
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
आवेदन शुल्क :
सभी उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।
ऐसे करें आवेदन :
चरण 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें।
चरण 3: निर्देश पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें।
आप आगे दी गई सीधी लिंक से भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं।