फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Police Constable: लिखित परीक्षा में हो गए हैं पास, तो शुरू कर दें फिजिकल की तैयारी; जानें पात्रता मानदंड

Sat, 16 Nov 2024 12:35 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 16 Nov 2024 12:35 PM IST
सार

Bihar Police Constable 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी होने के बाद इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी, फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। विस्तृत पात्रता मानदंड नीचे पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Bihar Police Constable: If you have passed the written test then prepare for physical test, Check eligibility
Bihar Police Constable - फोटो : freepik
Bihar Police Constable 2024: केंद्रीय चयन पार्षद बिहार (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के नतीजे कल जारी कर दिए है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने अपनी वेबसाइट पर सभी चयनित अभ्यर्थियों के क्रमांक सहित परिणाम जारी किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि इस भर्ती के लिए लगभग 11.95 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। रिक्त पदों से पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। कुल पदों की संख्या 21,391 है।
Bihar Police Constable: If you have passed the written test then prepare for physical test, Check eligibility
Bihar Police Constable - फोटो : freepik

लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अब दूसरे चरण यानी, फिजिकल टेस्ट की तैयारी करनी होगी, तो आइए जानते हैं फिजिकल टेस्ट किस तरह से लिया जाएगा। उम्मीदवार  ध्यान दे, बिहार पुलिस भर्ती में परीक्षा के बाद सबसे जरूरी फिजिकल है, जिसके आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा। 

Bihar Police Constable: If you have passed the written test then prepare for physical test, Check eligibility
Bihar Police Constable - फोटो : freepik

इतनी होनी चाहिए लंबाई
इस भर्ती के लिए अनारक्षित और बीसी के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेमी होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी और ईबीसी  पुरुष उम्मीदवारों लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Police Constable: If you have passed the written test then prepare for physical test, Check eligibility
- फोटो : अमर उजाला
कितने मिनट की लगानी होगी दौड़?
बिहार पुलिस शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा में दौड़ 50 अंको की है। पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। इसमें 5 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवारों को 50 अंक मिलेंगे। वहीं 5 मिनट 40 सेकेंड से अधिक और 6 मिनट तक वाले उम्मीदवारों को 20 अंक मिलेंगे और इससे अधिक समय लेने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Bihar Police Constable: If you have passed the written test then prepare for physical test, Check eligibility
चंपावत गोरलचौड़ मैदान में दौड़ लगाती बालिकाएं।

महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। जिसमें दौड़ 50 अंको की है। महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने पर 50 अंक मिलेंगे और 5 मिनट से अधिक तक वाले उम्मीदवारों को 20 अंक मिलेंगे और इससे अधिक समय लेने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed