फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs: इस हफ्ते की ये है दस बड़ी सरकारी नौकरियां, फरवरी में बंद हो जाएंगे आवेदन; देखें पूरी लिस्ट

Sun, 09 Feb 2025 03:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 09 Feb 2025 03:32 PM IST
सार

Sarkari Naukari 2025: सरकारी नौकरी चाह रखने वाले उम्मीदावरों के लिए शानदार मौका है। सरकारी विभाग में कई हजार पदों पर भर्तियां निकली है, जिसके लिए 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन भर्तियों के नाम और योग्यताएं। 

विज्ञापन
Weekly Jobs bulletin: 8 big recruitments in february, Registration window close soon; see full list here
Sarkari Naukari 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

February Sarkari Naukri 2025 List: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फरवरी का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस महीने कई बड़ी भर्तियां निकली है। देश के विभिन्न सरकारी विभागों जैसे- बैंकिंग सेक्टर, रेलवे, रक्षा सेवाओं और अन्य विभागों में भर्तियां चल रही है। इन विभागों में 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए नौकरियों के अवसर है।

Weekly Jobs bulletin: 8 big recruitments in february, Registration window close soon; see full list here
DSSSB PGT Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

1. DSSSB PGT Recruitment 2025: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 432 पदों को भरना है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि  14 फरवरी 2025 निर्धारित है। 

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार के पास शिक्षा/प्रशिक्षण में डिग्री या डिप्लोमा भी होना चाहिए। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

Weekly Jobs bulletin: 8 big recruitments in february, Registration window close soon; see full list here
UPSC CSE 2025, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

2. UPSC CSE 2025 Application Form: यूपीएससी में नौकरी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की और से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर 18 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि, 11 फरवरी थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 979 पदों को भरना है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Jobs bulletin: 8 big recruitments in february, Registration window close soon; see full list here
RRB Level Group D Registration - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

3. RRB Railway Group D Registration: रेलवे में ग्रुप-डी की भर्ती


रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छु और  पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 32,438 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

आवेदकों को पास 10वीं पास की डिग्री, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई में प्रमाण पत्र होना चाहिए। आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Weekly Jobs bulletin: 8 big recruitments in february, Registration window close soon; see full list here
CBI Zone Based Officer Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

4. CBI Zone Based Officer Recruitment 2025: सीबीआई में भर्ती 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की ओर से मेनस्ट्रीम में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I में जोन आधारित अधिकारियों की नियमित आधार पर भर्ती की जा रही है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in. पर जाकर इन पदों के लिए 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 266 रिक्तियों को भरना है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

इसके अलावा, सीबीआई मेनस्ट्रीम (जनरल बैंकिंग) में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन चल रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1000 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी यहां पढ़ें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed