फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ASRB Recruitment 2025: एएसआरबी में 550+ पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां, मास्टर डिग्री धारक अभी करें आवेदन

Sun, 04 May 2025 01:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 04 May 2025 01:11 PM IST
सार

ASRB Recruitment 2025: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड ने के लिए विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
ASRB Announces 550+ Government Jobs, Master’s Degree Holders Can Apply Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ASRB NET, SMS Recruitment 2025: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने 2025 में आयोजित होने वाली एनईटी, एआरएस, एसएमएस और एसटीओ परीक्षा के लिए 582 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.asrb.org.in)) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न परीक्षा स्तरों पर उत्तीर्ण होना होगा।

ASRB Announces 550+ Government Jobs, Master’s Degree Holders Can Apply Now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

रिक्ति विवरण 

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा 2025 में आयोजित होने वाली एनईटी, एआरएस, एसएमएस और एसटीओ परीक्षा के लिए कुल 582 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें विशेषज्ञ एसएमएस के 41 पद, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के 83 पद और कृषि अनुसंधान सेवा (ARS) के 458 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार आवेदन करना होगा।

ASRB Announces 550+ Government Jobs, Master’s Degree Holders Can Apply Now
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित एनईटी, एआर एआरएस, एसएमएस और एसटीओ  परीक्षा 2025 के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। एनईटी के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। एआरएस के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। एसएमएस और एसटीओ पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ASRB Announces 550+ Government Jobs, Master’s Degree Holders Can Apply Now
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

एएसआरबी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित एसएमएस, एसटीओ, एआरएस और नेट पदों के लिए आवेदन शुल्क पद व श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित (यूआर) श्रेणी के उम्मीदवारों को नेट के लिए 1000 रुपये, जबकि ईडब्ल्यूएस/ओबीसी को 500 रुपये देने होंगे। एआरएस/एसएमएस/एसटीओ पदों के लिए ईडब्ल्यूएस/ओबीसी को 800 रुपये का शुल्क देना होगा। 

एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को केवल नेट के लिए 250 रुपये जबकि अन्य पदों के लिए शुल्क नहीं देना होगा। अगर कोई उम्मीदवार नेट के साथ एआरएस/एसएमएस/एसटीओ किसी भी संयोजन के लिए आवेदन करता है तो सामान्य वर्ग को 2000 रुपये, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 1300 रुपये और एससी/एसटी/महिला वर्ग को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन
ASRB Announces 550+ Government Jobs, Master’s Degree Holders Can Apply Now
- फोटो : freepik

जानें महत्वपूर्ण तिथियां

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित नेट, एआरएस, एसएमएस और एसटीओ पदों की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2025 से चालू है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान भी इसी तिथि तक किया जा सकेगा। प्रारंभिक परीक्षा 2 से 4 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि एआरएस, एसएमएस और एसटीओ पदों के लिए मुख्य परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को निर्धारित की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed