पूर्वोत्तर राज्यों में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट (AGVPT) ने ग्रामीण स्व-रोजगार संस्थानों (RSETI) के लिए अनुबंध के आधार पर निदेशक, फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक और परिचारक / अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
AGVB Recruitment 2021: इस सूबे में क्षेत्रीय बैंक और सरकारी ट्रस्ट में कई पदों पर निकलीं भर्तियां
AGVB Recruitment: असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट (AGVPT) ने ग्रामीण स्व-रोजगार संस्थानों (RSETI) के लिए अनुबंध के आधार पर निदेशक, फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक और परिचारक / अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत / स्पीड पोस्ट द्वारा निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं: अध्यक्ष
असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट
असम ग्रामीण विकास बैंक
प्रधान कार्यालय, भंगगढ़
गुवाहाटी - 781005
नोट : आवेदन पत्र 15 जून को या उससे पहले असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट के पास पहुंच जाना चाहिए।
रिक्तियों का विवरण आयु सीमा
निदेशक पद के लिए एक अप्रैल, 2021 तक आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक और परिचारक / अटेंडेंट के पदों के लिए आयु सीमा एक अप्रैल, 2021 तक 22 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
प्रति माह समेकित वेतन
- निदेशक के लिए : ₹30,000
- फैकल्टी के लिए : ₹20,000
- ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक के लिए : ₹12,000
- परिचारक / अटेंडेंट के लिए आवेदन : ₹8,000