Hindi News
›
Photo Gallery
›
Jharkhand
›
Public outrage in Ranchi Traders protested against Pahalgam terrorist attack in unique way see photos
{"_id":"680b9b0e271c8434520f3332","slug":"public-outrage-in-ranchi-traders-protested-against-pahalgam-terrorist-attack-in-unique-way-see-photos-2025-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रांची में जन आक्रोश: पहलगाम आतंकी हमले का विरोध व्यापारियों ने कुछ अनोखे ढंग से किया, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची में जन आक्रोश: पहलगाम आतंकी हमले का विरोध व्यापारियों ने कुछ अनोखे ढंग से किया, देखें तस्वीरें
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Apr 2025 07:54 PM IST
सार
Protest Against Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से देश का हर एक नागरिक मर्माहत है। सभी अपने-अपने तरीके से घटना का विरोध कर रहे हैं। राजधानी रांची में व्यापारियों ने अनोखे ढंग से पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
1 of 4
विरोध करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला कश्मीर आतंकवाद के काले साया से घिर चुका है। पहलगाम में जिस तरह से पर्यटकों को निशाना बनाया गया, उनकी हत्या की यह एक सभ्य समाज की छवि नहीं हो सकती। आतंकवादियों के कायराना हरकत के विरोध में पूरा देश एकजुट हो चुका है। इसका असर झारखंड की राजधानी रांची में भी देखा जा रहा है।
राजधानी रांची के अपरबाजार के व्यापारियों ने अलग ढंग से अपना आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों ने पाकिस्तान के झंडे को जमीन में रखकर विरोध किया पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। व्यापारी अशोक पुरोहित बताते हैं, पाकिस्तान की अहम भूमिका रही है तभी आतंकवादियों ने ऐसे जघन्य घटना को अंजाम देने का का कार्य किया। महज धर्म देखकर हत्या कर दी गई। क्या हमारे भारत देश में ही हिंदू होना पाप अब सम्पूर्ण देश को एकजुट होने की आवश्यकता है।
2 of 4
प्रदर्शन में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरुद्ध देश के लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे देश भर में आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच झारखण्ड की राजधानी रांची में भी लगातार सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक दलों के द्वारा अलग-अलग तरीके से विरोध जताया जा रहा है। आज हिंदूवादी नेता भैरव सिंह के नेतृत्व में समस्त हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर विशाल आक्रोश मार्च निकाला, जिसके माध्यम से संदेश देने का प्रयास की अब देश एकजुट हैं और प्रधानमंत्री से अपील कर रहा है कि पाकिस्तान पर जोरदार प्रहार किया जाए। आक्रोश मार्च के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। खास बात रही कि महिला से लेकर युवा वर्ग सभी की उपस्थिति आक्रोश मार्च के दौरान दिखी सभी ने एकजुट होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
3 of 4
प्रदर्शन में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लेकिन मरने वाला हमेशा एक हिंदू ही होता है : भैरव सिंह
आक्रोश मार्च के दौरान हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि धर्म पूछकर निर्दोष हिंदू पर्यटकों का हत्या कर दी गई और अब भी देश के सेकुलर लोग और बुद्धिजीवी लोग एक विशेष समुदाय के बचाव में कह रहे हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लेकिन कटु सत्य है कि मरने वाला हमेशा से एक हिंदू ही रहा है। देश में वोट बैंक की राजनीति इस कदर हावी हो चुकी है कि नेता गण गलत को भी सही ठहराने में लगे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनती है कि पाकिस्तान का नक्शा बदल कर रखदे ऐसी कारवाई करे कि पाकिस्तान हमेशा याद रखे।
आतंकी हमले की जीवंत प्रस्तुति दी गई
आतंकी हमले का विरोध हिंदू संगठनों के द्वारा काफी अलग तरीके से की गई। पहले आक्रोश मार्च की शुरुआत कर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक तक लोग पहुंचे। जहां इकट्ठा होकर जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, दर्दनाक कश्मीर हमले की जीवंत प्रस्तुति दी गई। जहां दर्शाया गया कि किस प्रकार से पर्यटकों की हत्या की गई और उनके पार्थिव शरीर के पास विलाप करते हुए उनकी परिवारजन मौजूर रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।